शिवपुरी में चलती कार से रिसने लगी CNG गैस: ग्वालियर बायपास पर मचा हड़कंप; पुलिस ने ट्रैफिक रोककर टाला हादसा – Shivpuri News


शिवपुरी शहर के ग्वालियर बायपास पर शनिवार शाम एक चलती कार से अचानक सीएनजी (CNG) गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसने से मौके पर हड़कंप मच गया। संभावित खतरे को देखते हुए बायपास पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और दोनों ओर से आ रहे यातायात को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया। कार से गैस पूरी तरह निकलने के बाद स्थिति सामान्य हुई, जिसके बाद यातायात को फिर से शुरू कर दिया गया है। फिलहाल गैस रिसाव के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, सीएनजी से चलने वाली मारुति सुजुकी ब्रेजा कार में भिंड जिले के निवासी विजय सिंह सवार थे। वे खनियाधाना में अपना कोई निजी कार्य निपटाकर वापस भिंड लौट रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी में ग्वालियर बायपास पर उनकी कार के साथ यह घटना हो गई। कुछ देर पहले ही पंप से भरवाई थी गैस बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले ही कार सवार विजय सिंह ने एक सीएनजी पंप से कार में गैस भरवाई थी। ग्वालियर बायपास पर पहुंचते ही कार से अचानक गैस रिसने लगी। गैस के रिसाव को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस की तत्परता से टला संभावित खतरा किसी भी बड़े संभावित खतरे को टालने के लिए पुलिस ने तत्काल यातायात रोककर क्षेत्र को खाली करा लिया था। जब तक कार से गैस का रिसाव पूरी तरह बंद नहीं हो गया और गैस निकल नहीं गई, तब तक पुलिस सुरक्षा के लिहाज से मौके पर ही डटी रही। कुछ देर बाद रिसाव बंद होने पर यातायात बहाल किया गया। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *