CMF का पहला ओवर-ईयर हेडफोन धमाल मचाने आ रहा है भारत, मिलेगा 100 घंटे का बैकअप और प्रीमियम डिजाइन

CMF by Nothing अब आखिरकार भारतीय बाजार में अपने पहले ओवर-ईयर हेडफोन और नई स्मार्टवॉच को लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने हाल ही में CMF हेडफोन प्रो और CMF Watch 3 Pro के इंडिया लॉन्च का टीज़र जारी किया है. हालांकि अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इतना साफ है कि दोनों प्रोडक्ट्स 2026 में भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किए जाएंगे.

CMF Headphone Pro, Nothing के सब-ब्रांड का पहला ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन है. इसे कंपनी ने सितंबर 2025 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था और तब से ही भारतीय यूज़र्स इसके इंडिया लॉन्च का इंतजार कर रहे थे. अब जाकर कंपनी ने इस पर मुहर लगा दी है. टीज़र में दिखाए गए हेडफोन अपने यूनिक और कलरफुल डिजाइन के साथ नजर आते हैं, जो CMF की पहचान बन चुकी है.

फीचर्स की बात करें तो CMF हेडफोन Pro में Active Noise Cancellation (ANC) सपोर्ट दिया गया है, जिससे बाहर का शोर काफी हद तक कम हो जाता है. इसके साथ ही इसमें 40mm के दमदार ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो बेहतर साउंड क्वालिटी, साफ वॉयस और कम डिस्टॉर्शन का दावा करते हैं. म्यूजिक सुनने वालों के लिए इसमें Hi-Res ऑडियो सपोर्ट भी मौजूद है.

100 घंटे चलेगी बैटरी
इस हेडफोन की सबसे खास बात इसकी बैटरी लाइफ मानी जा रही है. कंपनी के मुताबिक, CMF Headphone Pro एक बार चार्ज करने पर करीब 100 घंटे तक चल सकता है. वहीं अगर ANC ऑन रखा जाए, तब भी यह लगभग 50 घंटे का बैकअप देता है, जो इस सेगमेंट में काफी शानदार माना जा रहा है. कंट्रोल्स के लिए इसमें एक खास रोलर डायल दिया गया है, जिससे वॉल्यूम कंट्रोल करने के साथ ANC को ऑन या ऑफ किया जा सकता है. इसके अलावा एक स्लाइडर और कस्टम बटन भी मिलता है, जिनकी सेटिंग Nothing X ऐप के जरिए बदली जा सकती है.

हेडफोन के साथ-साथ CMF Watch 3 Pro को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा. ये Watch 2 Pro का अपग्रेडेड वर्जन होगी और इसमें बेहतर फीचर्स और नया डिजाइन देखने को मिल सकता है. ग्लोबल मार्केट में Watch 3 Pro को स्मार्ट फीचर्स, हेल्थ ट्रैकिंग और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है.

कितनी है कीमत?
कीमत की बात करें तो CMF Headphone Pro की इंटरनेशनल कीमत करीब 99 डॉलर यानी लगभग 8,500–9,000 रुपये के आसपास है. भारत में इसकी कीमत भी इसी रेंज में रहने की उम्मीद है. फिलहाल कंपनी ने कीमत और लॉन्च डेट पर सस्पेंस बनाए रखा है, लेकिन साफ है कि Nothing का CMF ब्रांड 2026 की शुरुआत में भारतीय बाजार में हलचल मचाने वाला है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *