सीएम ने ​कहा-: लघु उद्योगपति ‘दाम कम, दम ज्यादा’ मंत्र अपनाएं – Bhopal News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एमएसएमई द्वारा लिए गए संस्थागत या बैंक लोन चुकता होते ही संबंधित बंधक संपत्ति मॉर्टगेज या डबल मॉर्टगेज से मुक्त हो जाएगी। इसकी व्यवस्था जल्द बनाई जाएगी। डॉ. यादव रविवार को गोविंदपुरा में आयोजित लघु उद्योग भारती के

.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लघु उद्योगपति “दाम कम, दम ज्यादा” मंत्र के साथ अपनी विश्वसनीयता बनाएं। तकनीकी से जुड़ें, मार्केटिंग सीखें, ऑनलाइन बाजार से जुड़ें। उन्होंने संगठन के आधुनिक भवन का उद्घाटन भी किया।

सीएम ने कहा कि दिसंबर में विधानसभा में आने वाले फायर सेफ्टी बिल में उद्योगों की फायर एनओसी प्रक्रिया सरल का प्रावधान भी शामिल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी इंदौर में शोध कार्यों के लिए देशी और विदेशी शिक्षण संस्थानों के स्टडी सेंटर के लिए हमारी चर्चा चल रही है।

एमएसएमई 90% से अधिक रोजगार उपलब्ध कराते हैं आरएसएस के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि अंबानी, अडानी, टाटा, बिड़ला और जिंदल जैसे कॉर्पोरेट मिलकर देश में सिर्फ 6.5% रोजगार देते हैं। जबकि एमएसएमई 90% से अधिक रोजगार उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एमएसएमई छोटे शहरों से पलायन रोक सकते हैं।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *