रायसेन-मंडीदीप मामलों पर सीएम मोहन यादव की सख्ती, एसपी को किया अटैच

Last Updated:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रात अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे. सीएम ने मुख्य सचिव, DGP और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपराध की स्थिति पर समीक्षा की और रायसेन में गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई. उन्होंने रायसेन SP को मुख्यालय अटैच किया और मिसरोद थाना प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए.

सीएम मोहन यादव ने पुलिस कार्रवाई में तेजी के निर्देश दिए हैं.

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया. वे रात 8.15 बजे मुख्य सचिव, DGP और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध, पुलिस की कार्यप्रणाली और हाल की घटनाओं पर विस्तृत समीक्षा की. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने रायसेन केस में गिरफ्तारी न होने पर गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने इसे गंभीर चूक माना और कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस की जिम्मेदारी स्पष्ट रहती है. इसी आधार पर उन्होंने रायसेन के पुलिस अधीक्षक को तत्काल मुख्यालय अटैच करने के आदेश दिए. इसके साथ-साथ उन्होंने मिसरोद थाना प्रभारी को हटाने के निर्देश जारी किए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को मजबूत कानून व्यवस्था चाहिए और सरकार इसका वादा निभाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस जवान थानों में बैठने के बजाय लगातार सड़कों पर रहें. अपराध रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए. उनके शब्द थे, “किसी अपराधी को किसी भी कीमत पर न छोड़ा जाए. ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.” बैठक में मुख्यमंत्री ने मंडीदीप में हुए चक्काजाम पर पुलिस की धीमी प्रतिक्रिया पर भी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में समय पर हस्तक्षेप जरूरी है, अन्यथा हालात बिगड़ते हैं.

पुलिस कमिश्नर से सवाल किए
भोपाल में हाल ही में दर्ज हुई आपराधिक घटनाओं पर भी मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर से सवाल किए और सभी वारदातों की विस्तृत जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस मुख्यालय नियमित निरीक्षण करे. गश्त, पेट्रोलिंग और फोर्स की मूवमेंट को और मजबूत किया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर किसी भी अधिकारी-कर्मचारी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने दो थाना प्रभारियों को हटाने की कार्रवाई भी की. टीला जमालपुरा के कार्यवाहक निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह और मिसरोद थाना प्रभारी संदीप पवार को पद से हटाया गया.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

रायसेन-मंडीदीप मामलों पर सीएम मोहन यादव की सख्ती, एसपी को किया अटैच

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *