मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उज्जैन आएंगे। वे यहां दिनभर चलने वाले कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कालिदास अकादमी में लाड़ली बहनों से राखी बंधवाएंगे। खाचरोद भी जाएंगे साथ ही 108 करोड़ रुपए के 7 विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूम
.
सीएम शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं अधिकारी-कर्मचारी आवास गृह ईओडब्ल्यू यूनिट सहित 7 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। ये तीनों आयोजन क्रमश: दीनदयाल मंडल, राजाभाऊ महाकाल और केशवनगर मंडल में होंगे। दीनदयाल मंडल का कार्यक्रम नर्मदा वाटिका में होगा, राजाभाऊ मंडल का आयोजन कालिदास अकादमी में और केशवनगर मंडल का कार्यक्रम शिवांजलि गार्डन में होगा।
कालिदास अकादमी में आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम में ही विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन भी होंगे। रक्षाबंधन के कार्यक्रम में बहनों को सीएम डॉ. यादव उपहार भी भेंट करेंगे। सीएम रात को उज्जैन में विश्राम करेंगे।
इन कामों के भूमि पूजन
- सांदीपनि जीवाजीगंज विद्यालय भवन (लागत 26 करोड़ 35 लाख), सांदीपनि विद्यालय जल सेवा निकेतन (47 करोड़ 15 लाख), शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय भवन (11 करोड़ 47 लाख), मोदी का चोपड़ा मावड़ी का जीर्णोद्धार एवं अन्य विकास कार्य (8 करोड़ 10 लाख) और नृसिंहघाट तिराहा से झालरिया मठ होते हुए रामघाट तक सड़क निर्माण लागत 3 करोड़ 78 लाख रुपए)।
इन कामों के लोकार्पण
- पॉलीटेक्निक कॉलेज में वर्कशॉप एवं कम्प्यूटर लैब (लागत 1 करोड़ 51 लाख) और पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं अधिकारी-कर्मचारी आवास गृह ईओडब्ल्यू यूनिट (लागत 9 करोड़ 99 लाख)।
.