‘MP की महिलाएं सबसे ज्यादा…’, जीतू पटवारी के बयान पर बवाल, CM मोहन यादव बोले- ये बर्दाश्‍त नहीं

Last Updated:

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान से सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में कहा कि यह प्रदेश की 5 करोड़ माताओं और बहनों का अपमान है; इसे बर्दाश्‍त नहीं …और पढ़ें

‘MP की महिलाएं सबसे ज्यादा’, जीतू के बयान पर CM यादव बोले- ये बर्दाश्‍त नहींकांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर सीएम मोहन यादव ने पलटवार किया है.
भोपाल/जबलपुर. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवादित बयान पर सियासी बवाल मच गया है. पटवारी ने सोमवार को कहा था कि पूरे देश में सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं एमपी की हैं. अब इस बयान पर बीजेपी ने जोरदार पलटवार किया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में कहा कि यह प्रदेश की 5 करोड़ माताओं और बहनों का अपमान है. उन्होंने कहा कि हरतालिका तीज के दिन बहनों को शराबी बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग की कि वे इस बयान पर प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगें और पटवारी को पद से हटाएं.

इधर, राजधानी भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पटवारी और राहुल गांधी के पुतले जलाए. बोर्ड ऑफिस चौराहे पर विरोध प्रदर्शन हुआ और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए. महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी महिलाओं के सम्मान पर चोट करती है. महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस बार-बार महिलाओं का अपमान कर रही है. महिला नेताओं, पूर्व मंत्री और मध्‍य प्रदेश सरकार में मंत्रियों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाओं में कहा कि यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को जाहिर कर रहा है; जिस दिन महिलाएं बिना खाएं और बिना पानी पिए तीज का त्‍योहार मना रही हैं. उसी दिन कांग्रेस के अध्‍यक्ष उनका अपमान कर रहे हैं. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पटवारी सत्ता से बाहर होने की खीझ में अनर्गल बयान दे रहे हैं. ऐसा बयान निंदनीय है और कांग्रेस नेतृत्व को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए.
इंदौर के शराब कारोबारी हनीट्रैप के शिकार, युवती पर लगाए आरोप, उठा लिया खौफनाक कदम

कांग्रेस बार-बार समाज को अपमानित करने वाली राजनीति कर रही
हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब पटवारी ने बहन-बेटियों का अपमान किया है. उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें अपने नेता को समझाना चाहिए. शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार समाज को अपमानित करने वाली राजनीति कर रही है. दरअसल, पटवारी ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे और सरकारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि मध्‍य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्‍यादा शराब पीती हैं. उन्होंने कहा कि पूरे देश में शराब की सबसे ज्यादा खपत मध्य प्रदेश में है और यहां की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं. पटवारी ने यह भी कहा कि यह स्थिति बीजेपी की नीतियों की देन है.

पटवारी के बयान से कांग्रेस मुश्किल में, विवाद बढ़ा 
पटवारी का तर्क है कि समृद्ध एमपी का सपना दिखाने वाली बीजेपी ने प्रदेश को शराबखोरी की राजधानी बना दिया है. लेकिन उनके इस बयान ने कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है. फिलहाल यह विवाद और गहराता जा रहा है. बीजेपी इस मुद्दे को महिलाओं के सम्मान से जोड़ रही है, जबकि कांग्रेस सर्वेक्षण और आंकड़ों का हवाला देकर बचाव की कोशिश में है.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

‘MP की महिलाएं सबसे ज्यादा’, जीतू के बयान पर CM यादव बोले- ये बर्दाश्‍त नहीं

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *