प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव 28 दिसंबर (रविवार) को रतलाम आएंगे। सबसे पहले वह रतलाम के जावरा में राज्य स्तरीय सोयाबीन भावांतर योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रतलाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन का उद्गाटन करें
.
सीएम जावरा में जावरा में भावांतर योजना कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 3.77 लाख किसानों के खातों में 810 करोड़ रूपए ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम शासकीय भगत सिंह कॉलेज में होगा।
भावांतर योजना में अब तक 6.44 किसानों को 1292 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी होगा। यहां के कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे रतलाम में अभाविप के प्रांत अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे।
पार्किंग का मैप।
पूर्व सांसद की प्रतिमा का अनावरण
सीएम जावरा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के पहले ग्राम सुजापुर में दोपहर 12.40 बजे जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पिता पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
सीएम के साथ भोपाल से मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर भी आएंगे। तोमर भी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जावरा में यह रहेगी ट्रेफिक व पार्किंग व्यवस्था
- सीएम के आगमन से एक घंटे पूर्व बरगढ़ फंटा व जोयो चौपाटी पर ट्रेफिक परिवर्तित रहेगा।
- मंदसौर की ओर जाने वाले समस्त वाहन बड़ौदा 8 लेन से चढ़ते हुए भूतेडा 8 लेन पर होते हुए जोयो तिराहे से होकर मंदसौर नीमच जाएंगे।
- रतलाम, इंदौर की ओर जाने वाले समस्त वाहन भूतेड़ा 8 लेन चढ़कर बड़ौदा 8 लेन नामली पर उतरकर रतलाम इंदौर की और जा सकेंगे।
- सैलाना व बाजना से आने वाले वाहन जावरा चौपाटी से रतलामी नाका होते हुए मॉडल स्कूल पहुंचेंगे।
- आलोट से आने वाले वाहन आंटिया चौराहा होते हुए मॉडल स्कूल पहुंचेंगे।
- सैलाना, आलोट, बाजना से आने वाले वाहन मॉडल स्कूल में पार्क किए जाएंगे।
- पिपलौदा से आने वाले वाहन जावरा चौपाटी से रतलामी नाका होते हुए पाटीदार छात्रावास के पीछे पहुंचेंगे।
- रतलाम व पिपलौदा से आने वाले वाहनों की पार्किंग पाटीदार छात्रावास के पीछे रहेगी।
- जावरा से आने वाले वाहन प्रीमियर ऑयल मिल पार्किंग व बस स्टैंड जावरा पार्किंग में लगेंगे।
.