सफेद पाउडर वाला देसी हैक
इस ट्रिक के लिए आपको चाहिए बस किचन में मौजूद सफेद पाउडर यानी बेकिंग सोडा, थोड़ा डिशवॉश लिक्विड और एक बाल्टी पानी. सबसे पहले चिमनी का फिल्टर निकाल लें. अब एक बाल्टी में इतना पानी भरें कि फिल्टर पूरी तरह से डूब जाए. इस पानी में एक कप बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला दें. अगर चाहें तो हल्का गरम पानी लें ताकि गंदगी जल्दी ढीली हो जाए.
ऐसे बनाएं मिक्सचर
बाल्टी में बना ये मिक्सचर आपके फिल्टर के लिए जादू का काम करेगा. इसमें फिल्टर को डालकर कम से कम एक घंटे के लिए छोड़ दें. अगर फिल्टर बहुत ज्यादा गंदा है तो इसे 2-3 घंटे तक भिगोकर रखें. इस दौरान बेकिंग सोडा का घोल फिल्टर पर जमी चिकनाई और कालेपन को ढीला कर देगा.
रगड़ें और करें साफ
अब फिल्टर को निकालें और उस पर थोड़ा डिशवॉश लिक्विड डालें. हल्के स्क्रबर या स्पंज से धीरे-धीरे रगड़ें. ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि गंदगी पहले ही ढीली हो चुकी होगी. कुछ ही मिनट में आप देखेंगे कि सारा काला मैल निकल गया है और फिल्टर पहले जैसा चमकने लगा है.
सूखने दें और दोबारा लगाएं
फिल्टर और बाकी हिस्सों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि कोई केमिकल या साबुन न बच जाए. अब फिल्टर को धूप में या किसी सूखे कपड़े से अच्छे से सुखाएं. पूरी तरह सूखने के बाद इसे दोबारा से फिट कर दें.
क्यों काम करता है ये तरीका
बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनर है. यह चिकनाई और जली हुई परत को नरम करके उसे हटाना आसान बना देता है. पानी में डालने पर ये हल्का एल्कलाइन घोल बनाता है जो गंदगी को ढीला करता है. वहीं डिशवॉश लिक्विड तेल और मैल को काटकर उसे आसानी से बाहर निकाल देता है.
अगर आपके पास बेकिंग सोडा नहीं है तो विनेगर भी यूज कर सकते हैं. विनेगर की एसिडिक प्रॉपर्टी भी गंदगी को हटाने में मदद करती है. आप चाहें तो महीने में एक बार ये क्लीनिंग हैक अपनाएं ताकि चिमनी हमेशा साफ रहे और धुआं सही से बाहर निकले.
ये आसान और ट्रेंडिंग तरीका आपकी चिमनी को बिना ज्यादा टाइम और मेहनत के साफ कर देगा. अब घंटों रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपकी किचन भी हेल्दी और फ्रेश महसूस होगी.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.