Last Updated:
Kitchen Cleaning Hacks: नींबू से माइक्रोवेव और चाय की छलनी मिनटों में साफ की जा सकती है. बेकिंग सोडा और नींबू मिलकर जमी गंदगी को आसानी से हटाते हैं. माइक्रोवेव में नींबू वाला पानी गरम करने से दाग ढीले पड जाते हैं. यह तरीका सस्ता, आसान और केमिकल फ्री है. नियमित सफाई से किचन साफ और सेहतमंद बना रहता है.
Kitchen Cleaning Hacks: किचन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा होता है. यहीं खाना बनता है, चाय कॉफी तैयार होती है और परिवार के लिए सेहत से जुड़ी कई चीजों की शुरुआत होती है. लेकिन किचन की साफ सफाई अगर ठीक न हो तो यही जगह गंदगी और बैक्टीरिया का घर भी बन सकती है. खासकर माइक्रोवेव और चाय की छलनी जैसी चीजें रोज इस्तेमाल में आती हैं और इन्हीं पर सबसे जल्दी दाग धब्बे और ग्रीस जम जाती है. कई बार इन्हें साफ करने के लिए हम महंगे क्लीनर या तेज केमिकल इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए भी ठीक नहीं होते. ऐसे में अगर आपको एक ऐसा घरेलू तरीका मिल जाए जो सस्ता हो, आसान हो और बिना ज्यादा मेहनत के सफाई कर दे, तो इससे बेहतर क्या होगा. यही वजह है कि आजकल लोग नेचुरल किचन हैक्स की तरफ ज्यादा ध्यान देने लगे हैं.
नींबू वैसे तो स्वाद और सेहत दोनों के लिए जाना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह सफाई के काम में भी कमाल करता है. नींबू में मौजूद नेचुरल एसिड जमी हुई चिकनाई और दाग को ढीला कर देता है. हाल ही में मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट Leema Mahajan ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही आसान किचन हैक शेयर किया है, जिसमें आधे कटे हुए नींबू की मदद से माइक्रोवेव और चाय की छलनी को मिनटों में चमकाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं पडेगी.
नींबू से कैसे साफ करें चाय की छलनी
चाय की छलनी हर घर में रोज इस्तेमाल होती है. चाय छानते छानते इसमें चाय पत्ती की परत जम जाती है और धीरे धीरे इसका रंग भी बदलने लगता है. सिर्फ पानी से धोने पर यह गंदगी पूरी तरह नहीं निकलती. ऐसे में यह नींबू वाला तरीका बहुत काम का है.
सबसे पहले चाय की छलनी को सूखा लें. अब इसके ऊपर बेकिंग सोडा अच्छे से छिडक दें. इसके बाद एक नींबू को आधा काट लें और उसका रस सीधे छलनी पर डालें. अब एक पुराने टूथब्रश या किसी छोटे ब्रश से हल्के हाथों से रगडें. नींबू और बेकिंग सोडा मिलकर झाग बनाएंगे, जो दाग को धीरे धीरे हटाने में मदद करेगा. इसे ऐसे ही करीब 10 मिनट के लिए छोड दें.
अब एक पतीले में पानी गरम करें और उसमें थोडा सा डिशवाश लिक्विड डाल दें. इस पानी में चाय की छलनी को डालकर 5 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद छलनी को बाहर निकालें और फिर से हल्के हाथों से रगडें. आखिर में साफ पानी से धो लें. आप देखेंगे कि छलनी पहले से कहीं ज्यादा साफ और चमकदार हो गई है.
नींबू से माइक्रोवेव की सफाई कैसे करें
माइक्रोवेव में खाना गरम करते वक्त अक्सर सॉस या ग्रेवी के छींटे अंदर चिपक जाते हैं. समय पर सफाई न हो तो ये दाग सख्त हो जाते हैं और बदबू भी आने लगती है. इस स्थिति में नींबू का यह तरीका बहुत आसान और सुरक्षित है. इसके लिए एक माइक्रोवेव सेफ कटोरी लें और उसमें पानी भर लें. अब आधे कटे हुए नींबू के छिलके या टुकडे उस पानी में डाल दें. इस कटोरी को माइक्रोवेव के अंदर रखकर 2 से 3 मिनट तक गरम करें. इसके बाद माइक्रोवेव का दरवाजा बंद ही रहने दें और करीब 2 मिनट तक इंतजार करें.
दरअसल इस दौरान पानी से भाप बनती है जो अंदर जमी गंदगी और चिकनाई को ढीला कर देती है. साथ ही नींबू की खुशबू अंदर की बदबू को भी खत्म कर देती है. अब दरवाजा खोलें और किसी टिशू या साफ कपडे की मदद से माइक्रोवेव के अंदर की दीवारों को पोंछ दें. बिना ज्यादा मेहनत के दाग आसानी से साफ हो जाएंगे.
View this post on Instagram
.