Cleaning Hacks : हर घर में तांबे और पीतल के बर्तन होते हैं, खासकर जब बात भगवान की पूजा की आती है. ये बर्तन सुंदर होते हैं लेकिन थोड़े दिन इस्तेमाल करने के बाद इन पर काला पन, धब्बे और मैल चढ़ जाती है. इन्हें साफ करने में इतनी मेहनत लगती है कि मन ही नहीं करता हाथ लगाने का. पाउडर, पीतांबरी, स्क्रबर – सब कुछ ट्राई किया जाता है, पर या तो मेहनत बहुत लगती है या फिर बर्तन पर निशान छूट जाते हैं. लेकिन सोचिए अगर एक ऐसा आसान तरीका हो जिसमें ना बर्तन घिसने की ज़रूरत हो, ना ज़्यादा सामान लगे और फिर भी आपके बर्तन चकमक चमकने लगें – तो कैसा रहे? यही तरीका है – “जादुई पानी” से बर्तन साफ करना. यह एक ऐसा घोल है जिसमें आप बस अपने पुराने बर्तन डुबो दीजिए और मिनटों में आपको फर्क नजर आने लगेगा. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे घर में मौजूद चीजों से आप इस घोल को बना सकते हैं, कौन-कौन सी बातें ध्यान रखनी हैं और कैसे बिना ज़्यादा हाथ चलाए, आप अपने पूजा के बर्तनों को फिर से नया बना सकते हैं.
इस घोल को बनाने के लिए आपको चाहिए:
सामान
-सामान्य पानी (जितने बर्तन हैं, उस अनुसार)
-2 चम्मच नमक
-2 चम्मच सिट्रिक एसिड (नींबू सत्व, किराने की दुकान में आसानी से मिलता है)
तैयारी
1. किसी बर्तन में थोड़ा गर्म पानी लें (सादा भी चलेगा).
2. उसमें नमक डालें और अच्छे से घोलें.
3. अब सिट्रिक एसिड डालें और चम्मच से तब तक मिलाएं जब तक पानी दूध जैसा सफेद न दिखे. कुछ ही देर में ये पूरा घुल जाएगा.
बस हो गया तैयार – आपका “जादुई पानी”.
कैसे करें सफाई?
1. बर्तन को घोल में डुबो दें – ध्यान रखें कि बर्तन पूरी तरह पानी में डूबे हों.
2. कुछ मिनट इंतजार करें – आपको खुद दिखेगा कि काला पन धीरे-धीरे गायब हो रहा है.
3. यदि बर्तन पर तेल या घी जमा हुआ हो, तो पहले हल्का साबुन लगा कर धो लें, ताकि जिद्दी चिपचिपाहट हट जाए.
4. घोल से निकालने के बाद बर्तन को साफ पानी से धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें.
-महत्वपूर्ण:बर्तन को धोने के बाद गीला न छोड़ें, वरना पानी के निशान पड़ सकते हैं. कपड़े से अच्छे से सुखाकर ही रखें.
क्यों असर करता है ये घोल?
सिट्रिक एसिड बर्तन की ऊपरी परत से ऑक्सिडेशन और जमी हुई परत को हटाता है.
नमक एक नैचुरल क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करता है और चमक लौटाता है.
गर्म पानी इन दोनों को सक्रिय करता है, जिससे असर और जल्दी होता है.
टिप्स: और बेहतर सफाई के लिए
अगर घोल में कुछ देर के बाद असर कम हो जाए, तो नया घोल तैयार कर लें.
बड़े बर्तनों के लिए पानी की मात्रा बढ़ा लें.
धातु के पुराने दाग या जलने के निशान अगर तुरंत न हटें, तो हल्के हाथ से स्क्रबर या साबुन का सहारा लें.
मेहनत कम, नतीजे शानदार
-हाथ नहीं दुखेंगे
-घिसाई नहीं करनी पड़ेगी
-कम खर्च में बेहतरीन सफाई
-पूजा के बर्तन बिल्कुल नए जैसे दिखेंगे
-पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है
.