Last Updated:
How to Clean Switch Board at Home Easily: बिजली के स्विच बोर्ड घर की दीवारों का अहम हिस्सा होते हैं, लेकिन अक्सर सफाई के दौरान इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है. लंबे समय तक धूल, चिकनाई और उंगलियों के निशान जमने से ये बोर्ड पीले और मैले दिखने लगते हैं. सही घरेलू नुस्खों से इन्हें बिना खर्च और मेहनत के चमकाया जा सकता है. आइए जान लेते हैं पूरी डिटेल.
How to Clean Switch Board at Home Easily: घर की सफाई की बात आती है तो लोग दीवारों, फर्श और फर्नीचर पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन एक जगह ऐसी होती है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है और वह है स्विच बोर्ड. सफेद रंग के ये बोर्ड समय के साथ गंदगी, धूल और दाग-धब्बों से भर जाते हैं जिससे घर की सुंदरता फीकी पड़ जाती है. कई लोग महंगे केमिकल क्लीनर का सहारा लेते हैं, लेकिन ये न सिर्फ जेब पर भारी पड़ते हैं बल्कि सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में घरेलू उपाय सबसे बेहतर और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकते हैं. लोकल18 से बातचीत में बघेलखंड निवासी कमला तिवारी ने बताया कि घर में मौजूद सामान्य चीजों से भी आप मिनटों में स्विच बोर्ड को नया जैसा चमका सकते हैं.
अक्सर लोगों को लगता है कि टूथपेस्ट सिर्फ दांतों की सफाई के काम आता है, लेकिन असल में यह घर की कई चीजों को चमकाने का भी असरदार उपाय है. सफेद रंग का टूथपेस्ट लें और उसे स्विच बोर्ड पर लगा दें. इसके बाद किसी पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें. थोड़ी ही देर में आप देखेंगे कि जमी हुई गंदगी और कालापन हटने लगा है. इसके बाद सूखे कपड़े से स्विच बोर्ड को पोंछ लें. यह तरीका न सिर्फ आसान है बल्कि बेहद किफायती भी है.
नींबू और नमक: प्राकृतिक क्लीनर
नींबू और नमक, दोनों ही घरेलू नुस्खों में पुराने समय से इस्तेमाल होते आए हैं. सफाई के लिए इनका कॉम्बिनेशन बेहद असरदार होता है. आप आधा नींबू लें और उसके ऊपर थोड़ा नमक छिड़क दें. अब इससे स्विच बोर्ड पर जमा दाग-धब्बों को रगड़ें. ध्यान रखें कि सफाई करते समय कोई भी स्विच ऑन न हो. यह उपाय स्विच बोर्ड को पहले जैसा चमकदार बना देता है. नींबू का एसिड और नमक की रगड़ मिलकर गंदगी को हटाने का काम करते हैं.
नेल पेंट रिमूवर: गहराई तक सफाई
अगर स्विच बोर्ड पर जिद्दी दाग हैं जो आसानी से नहीं हट रहे तो नेल पेंट रिमूवर आपकी मदद कर सकता है. इसमें मौजूद एसिडिक तत्व गंदगी को तेजी से साफ कर देते हैं. इसके लिए रुई या किसी कपड़े पर थोड़ी मात्रा में नेल पेंट रिमूवर डालें और उसे स्विच बोर्ड पर लगाएं. कुछ देर बाद गीले कपड़े से पोछें. आप देखेंगे कि जमी हुई गंदगी आसानी से साफ हो गई है और बोर्ड फिर से सफेद दिखाई देने लगा है.
सफाई के दौरान बरतें सावधानियां
स्विच बोर्ड की सफाई करते समय कुछ एहतियात बरतना बेहद जरूरी है. सबसे पहले सफाई करने से पहले बोर्ड को पूरी तरह ऑफ कर दें ताकि बिजली का खतरा न रहे. दूसरा हमेशा चप्पल या स्लिपर पहनकर ही सफाई करें. तीसरा सफाई के बाद बोर्ड को पूरी तरह सूखने दें और तभी इस्तेमाल करें. इन छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाकर आप सुरक्षित और प्रभावी सफाई कर सकते हैं.
नतीजा: घरेलू उपाय, आसान सफाई
स्विच बोर्ड को साफ और चमकदार रखना घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही स्वच्छता का भी हिस्सा है. बाजार से महंगे क्लीनर लाने की बजाय टूथपेस्ट, नींबू-नमक और नेल पेंट रिमूवर जैसे घरेलू नुस्खे न सिर्फ आसान बल्कि सुरक्षित विकल्प हैं. इन छोटे-छोटे टिप्स की मदद से आपका घर और भी सुंदर और आकर्षक दिखाई देगा.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें
.