झूमरों की सफाई ऐसे करें, घर पर ही चमकेंगे जैसे नए हों, नहीं पड़ेगा घिसना

Last Updated:

Cleaning Crystal Chandelier: कांच से तैयार झूमरों की सफाई अब घर पर भी आसानी से की जा सकती है. इसके लिए सफेद सिरका और पानी के अलावा साबुन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, LED झूमरों की सफाई करते समय थोड़ा ध्यान रखना जरूरी है, ताकि लाइट्स खराब न हों.आइए जानते है ऐसी ही कुछ टिप्स…

घर सजाने के लिए लोग रूम या दीवार पर कांच के झूमर लगाते हैं. लेकिन ये झूमर समय के साथ गंदे हो जाते हैं और उनकी सफाई के लिए अक्सर लोगों को तरह-तरह के केमिकल का इस्तेमाल करना पड़ता है. हालांकि अब इन झूमरों को आसानी से घर पर ही साफ किया जा सकता है.

क्रिस्टल कांच से तैयार होते हैं ये झूमर

ये कांच के झूमर फिरोजाबाद में बनाए जाते हैं और इन्हें अलग-अलग डिज़ाइन में तैयार किया जाता है. देखने में ये झूमर बेहद खूबसूरत लगते हैं, लेकिन समय के साथ धूल और मिट्टी से ये गंदे भी हो जाते हैं.

सफेद सिरका से करें झूमरों की सफाई

कांच के झूमरों की सफाई के लिए आप घर पर ही एक बोतल में सफेद सिरका और पानी मिलाकर झूमरों पर स्प्रे कर सकते हैं. इसके बाद साफ कपड़े से झूमरों को पोंछ दें. इससे झूमर नए जैसे चमकने लगेंगे.

हफ्ते में एक बार जरूर करें झूमरों की सफाई

अगर आप भी घर के झूमरों को हमेशा चमकदार रखना चाहते हैं, तो इनकी हफ्ते में एक बार सफाई जरूर करें. इससे झूमरों पर धूल नहीं जम पाएगी और वे लंबे समय तक नए जैसे बने रहेंगे.

LED झूमरों की साफ सफाई

वैसे तो कांच के झूमरों की सफाई आसानी से घर पर की जा सकती है, लेकिन LED झूमरों की सफाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इनमें LED लाइट लगी होती है, इसलिए इन्हें साफ और सूखे कपड़े से ही पोंछें, वरना पानी से ये खराब भी हो सकते हैं.

धातु के हिस्से को गर्म पानी से करें साफ

झूमर की सफाई करते समय इसके धातु के हिस्से को भी अच्छे से साफ करें. धातु के हिस्से को साफ करने के लिए गर्म पानी और साबुन का इस्तेमाल करें. इससे वह हिस्सा भी पहले की तरह चमकने लगेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

झूमरों की सफाई ऐसे करें, घर पर ही चमकेंगे जैसे नए हों, नहीं पड़ेगा घिसना

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *