चाय के कप पर जिद्दी दाग… इस घरेलू ट्रिक से करें साफ, पड़ोसी भी कहेंगे वाह!

Last Updated:

Tips And Trick: नींबू नमक बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट से चाय के कप के पीले दाग आसानी से हटाए जा सकते हैं. यह घरेलू उपाय कप को नया और चमकदार बना देता है. इसकी सफाई के लिए महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स जरूरत भी नहीं पड़ती है.

अगर आपके चाय का कप पीला पड़ने लगा है, तो वो काफी भद्दा लगने लगता है. कई बार इस्तेमाल होने के बाद चाय के कप धीरे-धीरे पीले पड़ने लगते हैं. खासतौर से सफेद या हल्के रंग के कप पर चाय के निशान साफ नजर आने लगते हैं.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

इसके लिए नमक और नींबू से आप इसे बड़ी ही आसानी के साथ साफ कर सकती हैं. अगर आपके कप पर हल्के पीले दाग हैं तो नींबू को बीच से काटकर उस पर थोड़ा नमक छिड़क लें. अब इस मिश्रण को कप के दाग वाले हिस्से पर रगड़ें. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड और नमक की रगड़ से कप पर जमा दाग आसानी से निकल जाएंगे. कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

बेकिंग सोडा से भी आप अपने कप को साफ कर सकते हैं. यह न सिर्फ दाग हटाने में मदद करता है. बल्कि कप को चमकदार भी बनाता है. इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी डालकर पेस्ट तैयार करें. अब इसे कप के दाग वाले हिस्से पर लगाकर पांच मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद स्क्रबर या स्पंज से रगड़कर कप को साफ करें. फिर गर्म पानी से धो लें. बेकिंग सोडा की झाग कप पर जमी गंदगी और तेलीय परत को आसानी से हटा देती है.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

अगर आप नॉर्मल क्लीनिंग करना चाहते हैं और चाहते हैं कि कप पर एक भी दाग न दिखे, तो डिशवॉश और बेकिंग सोडा को बराबर मात्रा में मिलाकर लिक्विड तैयार कर लें. अब हर बार जब भी कप धोएं, इसी मिश्रण से साफ करें. यह उपाय रोजमर्रा की सफाई के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. इससे कप पर जमे हल्के निशान भी गायब हो जाएंगे और कप की चमक लंबे समय तक बनी रहेगी.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

कई बार लोग कप के दाग हटाने के लिए महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घरेलू उपाय ज्यादा असरदार और सस्ते साबित होते हैं. इनमें मौजूद नेचुरल तत्व कप की सतह को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. आप चाहें तो नींबू और बेकिंग सोडा को मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह मिश्रण पुराने कपों को भी नए जैसा बना देता है.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

आप पुराने टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर भी इसे आसानी से साफ कर सकते हैं. जो टूथपेस्ट खत्म होने पर ट्यूब में बच जाता है, उसे फेंकें नहीं. उसमें नेचुरल क्लीनिंग एजेंट होते हैं जो कप के दाग हटाने में बहुत कारगर हैं. बस थोड़ा सा पेस्ट स्क्रबर पर लगाएं और कप के अंदर और किनारों पर रगड़ें. दो मिनट के बाद धो लें. कप एकदम चमक उठेगा.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

अगर आपके कप पर बहुत ज्यादा जिद्दी दाग हैं, तो उन्हें थोड़े गर्म पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें. फिर किसी भी उपाय से साफ करें. इससे दाग ढीले पड़ जाएंगे और सफाई आसान हो जाएगी. ध्यान रखें कि सफाई के बाद कप को सूखे कपड़े से जरूर पोंछें. ताकि पानी के निशान न रहें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

चाय के कप पर जिद्दी दाग… इस घरेलू ट्रिक से करें साफ, पड़ोसी भी कहेंगे वाह!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *