आज से सिगरेट के दाम 40% तक बढ़े: फास्टैग में KYV वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं; कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 6 बदलाव


फरवरी में 6 बड़े बदलाव हो रहे हैं। आज से सिगरेट और तम्बाकू प्रोडक्ट्स महंगे हो गए हैं। वहीं अब से नई कार, जीप और वैन के लिए फास्टैग जारी करते समय अब KYV (नो योर व्हीकल) प्रोसेस की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा 1 फरवरी से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 तक महंगा हो गया है। 6 बड़े बदलाव जिनका असर हमारी जिंदगी पर पड़ेगा… 1.GST बढ़ा, सिगरेट 40% तक महंगी होंगी
2.फास्टैग यूजर्स को KYV वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं आज से नई कार, जीप और वैन के लिए फास्टैग जारी करते समय अब KYV (नो योर व्हीकल) प्रोसेस की जरूरत नहीं होगी। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नई कार के लिए KYV प्रोसेस बंद करने का फैसला किया है। साथ ही, जिन कारों पर पहले से फास्टैग लगा है, उनके मालिकों को भी अब रूटीन KYV कराने की जरूरत नहीं होगी। इससे वाहन मालिकों को वैलिड डॉक्युमेंट होने के बावजूद लंबी वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ शिकायत मिलने पर ही होगी जांच अथॉरिटी के अनुसार, KYV की प्रक्रिया को पूरी तरह खत्म नहीं किया गया है, बल्कि इसे ‘जरूरत आधारित’ बना दिया गया है। अब सिर्फ KYV तभी मांगा जाएगा, जब किसी फास्टैग के गलत इस्तेमाल, गलत तरीके से जारी होने या उसके लूज होने की कोई शिकायत मिलेगी। सामान्य तौर पर काम कर रहे फास्टैग के लिए अब किसी तरह के डॉक्युमेंट की दोबारा मांग नहीं की जाएगी। 3. कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 50 रुपए तक बढ़े आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 49 रुपए बढ़कर ₹1740.50 हो गई है। पहले यह ₹1691.50 में मिल रहा था। वहीं चेन्नई में यह अब 50 रुपए महंगा होकर 1899.50 रुपए में मिलेगा।
4. RBI की मीटिंग 4 से 6 फरवरी, 0.25% घट सकती है ब्याज दर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग 4 से 6 फरवरी तक चलेगी। ये वित्त वर्ष 2025-26 की आखिरी मीटिंग होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस मीटिंग में RBI ब्याज दर 0.25% घटाकर 5% कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो लोन सस्ते होंगे और आपकी EMI भी घट सकती है। इससे पहले RBI ने अपनी पिछली MPC मीटिंग (3 से 5 दिसंबर) में रेपो रेट में 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया था। इस साल सिर्फ अगस्त और अक्टूबर में हुई मीटिंग में इसमें बदलाव नहीं किया गया।
5.एविएशन फ्यूल के दाम घटने से हवाई टिकट सस्ता हो सकता है फरवरी में हवाई यात्रा करने वालों को राहत मिलने की उम्मीद है। तेल कंपनियों ने एविएशन फ्यूल के दाम करीब 1 हजार रुपए घटा दिए हैं। दिल्ली में फ्यूल के दाम ₹92,323.02 से घटकर ₹91,393.39 प्रति किलोलीटर हो गए हैं। कीमतों में आई इस कमी से एविएशन कंपनियों की ऑपरेशनल कॉस्ट कम होगी, जिसका सीधा फायदा हवाई टिकटों के दाम कम होने के रूप में यात्रियों को मिल सकता है। 6. संपत्ति बेचने- खरीदने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी उत्तर प्रदेश और कर्नाटक सरकार ने 1 फरवरी 2026 से संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है। अब रजिस्ट्री के वक्त खरीदार, विक्रेता और गवाहों को सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में मौजूद बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी पहचान (फिंगरप्रिंट या फेस) वेरिफाई करानी होगी। इसका मुख्य उद्देश्य जमीन की खरीद-बिक्री में होने वाले फर्जीवाड़े और ‘बेनामी’ संपत्तियों पर लगाम लगाना है। केंद्र सरकार की योजना ‘वन नेशन, वन रजिस्ट्रेशन’ के तहत इसे जल्द ही पूरे देश में लागू करने की तैयारी है। ————————————————- ये खबर भी पढ़ें
बजट से उम्मीद- 300 नई ट्रेनों की घोषणा संभव:13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री हो सकती है; बजट में 5 बड़े ऐलान संभव

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को बजट में 5 बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं… 1. इनकम टैक्स: 13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री इनकम टैक्स की नई रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जा सकता है। इससे सैलरीड लोगों की 13 लाख रुपए की इनकम टैक्स-फ्री हो जाएगी। अभी 12.75 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री है। पूरी खबर पढ़ें .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *