UP पुलिस की कस्टडी में चित्रकूट जेल के कैदी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

UP पुलिस की एक टीम कैदी आसीन (निवासी चित्रकूट) को लेकर रीवा न्यायालय गई थी। ट्रायल प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम रीवा से चित्रकूट लौट रही थी। रास्ते में सतना-रीवा मार्ग पर एक ढाबे पर टीम ने खाना खाया। इसी दौरान कैदी ने कुछ ऐसा खा लिया जिससे उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 06 Aug 2025 08:29:46 PM (IST)

Updated Date: Wed, 06 Aug 2025 08:38:21 PM (IST)

कैदी को अस्‍पताल में भर्ती किया गया।

HighLights

  1. रीवा से लौटते वक्त जहरीला पदार्थ खाने की आशंका।
  2. सतना ICU में इस कैदी का इलाज किया जा रहा है।
  3. कैदी के मुँह से झाग निकलने की बात सामने आई है।

सतना। चित्रकूट जेल का एक कैदी, जो यूपी पुलिस की कस्टडी में रीवा ट्रायल पर गया था, लौटते समय रास्ते में अचानक बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसे सतना जिला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। कैदी के मुँह से झाग निकलने की बात सामने आई है, जिससे जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है।

ऐसे हुई यह घटना

UP पुलिस की एक टीम कैदी आसीन (निवासी चित्रकूट) को लेकर रीवा न्यायालय गई थी। ट्रायल प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम रीवा से चित्रकूट लौट रही थी। रास्ते में सतना-रीवा मार्ग पर एक ढाबे पर टीम ने खाना खाया। इसी दौरान कैदी ने कुछ ऐसा खा लिया जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

कैदी के मुँह से झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गया। पुलिस ने तत्काल उसे सतना जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। फिलहाल वह ICU में भर्ती है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

UP पुलिस की चुप्पी

कैदी की बिगड़ी हालत को लेकर मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर यूपी पुलिस के अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। मौके पर यूपी पुलिस के जवान मौजूद हैं, लेकिन फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

“युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया। उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है लेकिन वह अचेत अवस्था में है। प्राथमिक लक्षण जहरीला पदार्थ खाने की ओर संकेत करते हैं।”

डॉ. विक्रम सिंह, मेडिकल ऑफिसर, सतना जिला अस्पताल

……..

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *