Chilli Chicken Recipe: हर बाइट में तड़का, लाजवाब स्वाद, घर पर बनाएं खाने में लज़ीज और क्रिस्पी चिल्ली चिकन!

Last Updated:

Chilli Chicken Recipe:अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसी मसालेदार और क्रिस्पी चिकन चिल्ली का स्वाद घर पर लेना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए है! 500 ग्राम बोनलेस चिकन, ताज़ी शिमला मिर्च, प्याज और स्पाइसी सॉस के साथ तैयार ये डिश सिर्फ 30 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. डीप फ्राई का क्रंच, सॉस का मसालेदार तड़का और हरे धनिये की खुशबू – हर बाइट में रेस्टोरेंट जैसा मज़ा! इसे फ्राइड राइस, नूडल्स या पराठे के साथ परोसें और घर बैठे ही फुल स्वाद का आनंद लें.

अगर आप भी बाहर की चाइनीज़ डिशेज़ के शौकीन हैं और हर बार रेस्टोरेंट जाकर चिकन चिल्ली ऑर्डर करते हैं, तो अब खुश हो जाइए. क्योंकि अब आप वही स्वादिष्ट, चटपटी और मसालेदार रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन चिल्ली घर पर ही बहुत आसान तरीके से बना सकती हैं. खास बात यह है कि इसके लिए ज्यादा महंगे या मुश्किल सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती.

रेसिपी

आजकल फास्ट फूड और चाइनीज़ फूड की डिमांड तेजी से बढ़ी है, खासकर युवाओं और बच्चों के बीच चिकन चिल्ली सबसे पसंदीदा डिश बन चुकी है.ऐसे में अगर यह डिश घर पर साफ-सफाई के साथ तैयार हो जाए तो स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जा सकता है. यही वजह है कि होममेड चिकन चिल्ली का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है.

रेसिपी

इस स्वादिष्ट डिश को बनाने के लिए 500 ग्राम बोनलेस चिकन, 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर, 2 चम्मच मैदा, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस, रेड चिली सॉस, टमाटर सॉस, सिरका, अदरक-लहसुन पेस्ट, शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया की जरूरत होती है.इसके अलावा फ्राई करने के लिए तेल भी आवश्यक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रेसीपी

रेस्टोरेंट जैसा स्वाद लाने के लिए चिकन को मैरिनेट करना सबसे अहम स्टेप माना जाता है. चिकन के टुकड़ों में कॉर्नफ्लोर, मैदा, नमक, काली मिर्च और थोड़ा सा सोया सॉस मिलाकर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें. इससे चिकन सॉफ्ट भी बनेगा और उसका स्वाद भी बेहतर हो जाएगा.

tip and tricks

मैरिनेट किए हुए चिकन के टुकड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें. ध्यान रखें कि चिकन ज्यादा ब्राउन न हो, वरना उसका स्वाद कड़वा हो सकता है. फ्राई होने के बाद चिकन को अलग प्लेट में निकालकर रख लें.

रेसिपी

अब कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें, उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक भूनें. इसके बाद प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर हल्का सा फ्राई करें ताकि सब्जियों की क्रंचीनेस बनी रहे. अब इसमें सोया सॉस, रेड चिली सॉस, टमाटर सॉस और थोड़ा सिरका डालकर अच्छे से मिलाएं.

रेसिपी

अब तैयार सॉस में फ्राई किया हुआ चिकन डालें और 2-3 मिनट तक तेज आंच पर टॉस करें. चाहें तो थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर घोल डालकर ग्रेवी को हल्का गाढ़ा भी कर सकती हैं. ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें.तैयार है आपकी स्वादिष्ट रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन चिल्ली, जिसे आप फ्राइड राइस, नूडल्स या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं.

homelifestyle

सिर्फ रेस्टोरेंट नहीं, अब घर पर भी बना सकते है स्पाइसी चिल्ली चिकन

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *