मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 अक्टूबर को समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशवासियों की समस्याओं का ऑनलाइन समाधान करेंगे। इसी दिन भाई दूज होने के कारण मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी बहनों के खातों में ₹250 की अतिरिक्त राशि भी ट्र
.
मुख्यमंत्री ने दो महीने पहले यह निर्णय लिया था कि भाई दूज के दिन बहनों को यह अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही, अगले माह से लाड़ली बहना योजना की मासिक राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 कर दी जाएगी।
समस्याओं का होगा प्रत्यक्ष निराकरण
यह कार्यक्रम गुरुवार, 23 अक्टूबर को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं मुख्य सचिव अनुराग जैन, प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी, व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद करेंगे।
मुख्य उद्देश्य – अलग-अलग पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण में हुई देरी की समीक्षा और संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब करना। मुख्यमंत्री, शिकायत करने वाले नागरिकों से समाधान की स्थिति की जानकारी भी सीधे लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 4:30 बजे से किया जाएगा।
वीसी मीटिंग में इन बिंदुओं पर होगी चर्चा
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी:
- सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों और उनके निराकरण की स्थिति
- लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त सेवाओं की समीक्षा
- किसान क्रेडिट कार्ड, रासायनिक खाद और बीज के वितरण की स्थिति
- नल-जल योजनाओं के तहत पानी आपूर्ति की प्रगति
- नए राशन कार्डों की प्रक्रिया और वितरण
- कर्मकार कल्याण मंडल संबल योजना में मजदूरों के पंजीयन की स्थिति
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की समीक्षा
- मेडिकल कॉलेजों में प्रसूति सहायता योजना के तहत राशि वितरण की स्थिति
- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में लाभ वितरण
- अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति/शिष्यवृत्ति वितरण की जानकारी
- सरकारी पोर्टलों के उपयोग में आ रही तकनीकी समस्याएं
नगरीय समस्याओं पर भी रहेगा फोकस
डिस्कशन एजेंडे में नगरीय क्षेत्रों की समस्याएं भी शामिल रहेंगी, जैसे,
- सड़कों, गलियों, नालियों एवं सीवरेज की सफाई
- मच्छर नियंत्रण एवं रोकथाम के उपाय
- सफाईकर्मियों से संबंधित शिकायतों की स्थिति
.