Chicken Khane Ke Fayde: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी सुपरहिट है चिकन, जानिए 5 ऐसे फायदे जो आपको हैरान कर देंगे

Benefits of eating chicken: किचन तंदूरी, मलाई किचन, किचन मंचूरियन, किचन करी, ऐसे दुनियाभर में हजारों रेसिपीज हैं जो नॉनवेजिटेरियन्‍स के लिए किसी मूड बूस्‍टर की तरह काम करते हैं. चिकन को आप कई तरह से बना सकते हैं और कई तरह से पकाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं. इस तरह यह स्‍वाद के मामले में तो जबरदस्‍त होता ही है, सेहत के लिए भी काफी अच्‍छा माना जाता है. चिकन भारत ही नहीं, दुनिया भर में सबसे ज़्यादा खाए जाने वाले नॉन-वेज फूड्स में से एक है. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स मानते हैं. यही नहीं, यह केवल मसल्‍स के लिए नहीं, ब्रेन से लेकर हार्ट तक के लिए फायदेमंद होता है. आइए आज जानते हैं कि किचन किस तरह हमारी सेहत को बेहतर रखने में मदद करता है.

किचन खाने के जबरदस्‍त फायदे(Amazing Health Benefits Of Eating Chicken)- 

मसल्स, दिमाग और हड्डियों के लिए ज़रूरी-
National Chicken Council के मुताबिक, चिकन एक कंप्‍लीट प्रोटीन है, यानी इसमें नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के साथ-साथ मस्तिष्क और हड्डियों के लिए ज़रूरी हैं. इसके अलावा, हेल्‍थलाइन के मुताबिक, इसमें B-विटामिन्स (जैसे नियासिन, B6, B12), सेलेनियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ऊर्जा उत्पादन, प्रतिरक्षा प्रणाली और हड्डी और दिमाग की सेहत में मदद करते हैं.

वज़न घटाने में सुपरहिट-
चिकन में कैलोरी कम होती है और प्रोटीन ज़्यादा, इसलिए यह वेट लॉस डाइट का आदर्श हिस्सा है. हाई-प्रोटीन खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, तेजी से वजन कम होता है और मसल मास भी संरक्षित रहता है, खासकर जब आप वर्कआउट भी करें.

हड्डियों और जोड़ो को मजबूती-
हड्डियों को मजबूत बनाने में प्रोटीन का बहुत बड़ा योगदान होता है. यह शरीर को कैल्शियम सही तरीके से सोखने में मदद करता है और हड्डियों की घनत्व (Bone Density) बढ़ाता है, जिससे फ्रैक्चर या कमजोरी की दिक्कत कम होती है. चिकन में मौजूद फॉस्फोरस और नियासिन भी हड्डियों को ताकतवर बनाने और लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं.

दिमाग और मूड में सुधार-
चिकन में कोलाइन और विटामिन B12, B6 मिलते हैं जो मस्तिष्क के विकास और कार्यप्रणाली को सही बनाए रखते हैं. इसके अलावा, चिकन में ट्रीप्टोफैन नामक अमीनो एसिड भी होता है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन बनाने में मदद करता है—जिससे मूड सुधारता है और बेहतर नींद आती है.

दिल और रोग-प्रतिरोधक शक्ति को सपोर्ट
लेन चिकन (Skinless chicken breast) में वसा कम होती है, जिससे यह हार्ट-फ्रेंडली विकल्प साबित होता है. साथ ही, प्रोटीन और सेलेनियम प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है.

इन बातों का रखें ख्‍याल
प्रोसेस्ड या अत्यधिक चीनी व नमक वाला चिकन (जैसे लंच मीट, फ्राइड चिकन, नगेट्स) सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इनमें बढ़ा हुआ सोडियम और प्रिज़र्वेटिव्स ज़्यादा होते हैं, जो दिल, डायबिटीज़ और कैंसर का जोखिम बढ़ा सकते हैं. बेहतर यह है कि आप चिकन को ग्रिल, बेक या स्टिर-फ्राई करके कम वसा और अधिक पोषण सुनिश्चित करें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *