Chia Seeds Side Effects: ये लोग भूलकर भी न करें चिया सीड्स का सेवन, हो सकती है ये परेशानी; जान लें बड़ा नुकसान

Last Updated:

Chia Seeds Side Effects: आजकल चिया सीड्स हेल्दी फूड की लिस्ट में सबसे ऊपर गिने जाते हैं. छोटे-छोटे ये बीज पोषण से भरपूर होते हैं और इन्हें सुपरफूड कहा जाता है. इनमें फाइबर, मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि लोग वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है. आइए जानते हैं किस कंडीशन में इसका सेवन करने से बचना चाहिए. आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि चिया सीड एक सुपरफूड है जो सही मात्रा और सही तरीके से खाने पर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. लेकिन यह हर किसी के लिए नहीं है. इसलिए सेवन से पहले अपने स्वास्थ्य और परिस्थितियों को ध्यान में रखना जरूरी है.

आजकल हेल्दी डाइट में चिया सीड का नाम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.छोटे-छोटे इन बीजों में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.यही कारण है कि लोग वजन घटाने, पाचन सुधारने और शरीर को ऊर्जा देने के लिए इसका सेवन करने लगे हैं. लेकिन हर चीज की तरह चिया सीड का सेवन भी सही मात्रा और सही तरीके से किया जाना जरूरी है.साथ ही कुछ लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए.

LOCAL 18

चिया सीड का सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका है इसे पानी में भिगोकर पीना चाहिए .एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच चिया सीड डालकर 20–30 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद इसका सेवन करें. यह शरीर को हाइड्रेट करने और पाचन सुधारने में मदद करता है.

LOCAL 18

चिया सीड को दूध, दही, स्मूदी या जूस में मिलाकर भी ले सकते हैं<br />सुबह नाश्ते में ओट्स या सलाद पर टॉपिंग के रूप में इसका उपयोग करना भी अच्छा विकल्प है. यह हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.इसका सेवन करने से हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है.

LOCAL 18

चिया सीड को शरबत या नींबू पानी में डालकर पीना शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है.<br />ध्यान रहे कि चिया सीड को हमेशा भिगोकर ही खाएं, क्योंकि सूखे बीज पेट में जाकर फूल सकते हैं और असुविधा पैदा कर सकते हैं.

LOCAL 18

रायबरेली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ की आयुष चिकित्सक डॉक्टर आकांक्षा दीक्षित बताती है कि दिनभर में 25 से 30 ग्राम यानी करीब 2–3 चम्मच चिया सीड लेने की सलाह देते हैं.इससे ज्यादा सेवन करने पर पेट फूलना, गैस या अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

LOCAL 18

आयुष चिकित्सक आकांक्षा दीक्षित बताती है कि जिन्हें लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें चिया सीड का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि यह बीज ब्लड प्रेशर को और कम कर सकते हैं.

LOCAL 18

खून पतला करने वाली दवाइयां ले रहे लोगों को भी चिया सीड से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड खून को और पतला कर सकता है.पेट की समस्या, गैस या कब्ज से परेशान लोग ज्यादा मात्रा में चिया सीड न लें.गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ये लोग भूलकर भी न करें चिया सीड्स का सेवन, हो सकती है ये परेशानी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *