रामलीला में छिंदवाड़ा सांसद बने राजा जनक: श्रीराम ने किया धनुष-भंजन, छोटी बाजार बनी जनकपुरी; नवदुर्गोत्सव की शुरुआत – Chhindwara News

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा की धरोहर छिंदवाड़ा की श्रीरामलीला इस बार भी नए अंदाज और भव्य मंचन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। रविवार रात छोटी बाजार स्थित रामलीला मंच पर धनुष यज्ञ (सीता स्वयंवर) की पौराणिक कथा का शानदार आयोजन हुआ।मंडल उपाध्यक्ष

.

रामलीला में धनुष तोड़ने पहुंचे राम

भव्य जनकपुरी की सभा

संरक्षक कस्तूरचंद जैन ने जानकारी दी कि लीला की शुरुआत राजा जनक के मुनि शतानंद सहित भव्य प्रवेश से हुई। इसके बाद विश्वामित्रजी के साथ श्रीराम और लक्ष्मण का आगमन हुआ। देश-विदेश से आए राजा दरबार में पहुंचे। वाणासुर के प्रवेश के बाद उसे सभापति नियुक्त किया गया। फिर रावण–वाणासुर संवाद के बाद जनक जी ने प्रतिज्ञा का वाचन किया कि जो शिवधनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, वहीं सीता से विवाह करेगा।

एक-एक कर सभी राजा असफल रहे। राजा जनक के रोष प्रकट करने और सभा विसर्जित करने के आदेश पर लक्ष्मण का क्रोध उभरता है, लेकिन श्रीराम उन्हें शांत करते हैं। अंततः गुरु आज्ञा से श्रीराम ने शिवधनुष उठाया और उसका भंजन कर विदेहराज की प्रतिज्ञा पूर्ण की।

सीता स्वयंवर में शामिल राजा

सीता स्वयंवर में शामिल राजा

सांसद का जनक रूप में दमदार अभिनय

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहे छिंदवाड़ा सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू, जिन्होंने विदेहराज जनक की भूमिका निभाई। मंच पर उतरते ही उन्होंने संवादों और अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन के बाद उन्होंने कहा,“रामलीला मंच पर प्रवेश करते ही दैवीय और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। यह मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है।”

यह पहली बार है जब छिंदवाड़ा के किसी सांसद ने रामलीला मंच पर अभिनय किया। खास बात यह है कि उनके दादा जयशंकर साहू श्रीरामलीला मंडल समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि गत वर्ष उनके पुत्र वंश ने भी राजा की भूमिका निभाई थी।

राजा जनक के किरदार में दिखे सांसद बंटी साहू

राजा जनक के किरदार में दिखे सांसद बंटी साहू

जनसमूह उमड़ा

रामलीला देखने कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय, महापौर विक्रम अहके, डॉ. मनन गोगिया सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी पहुंचे। मंचन के दौरान “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *