Chhindwara: खांसी-जुकाम की कफ सिरप पीने के बाद 5 माह की मासूम की मौत! मेडिकल स्टोर सील

Last Updated:

Chhindwara News: एमपी के छिंदवाड़ा में एक बार फिर कफ सिरप पीने से मौत का मामला सामने आया है. परिजनों का कहना है कि सर्दी-जुकाम के दौर बालिका को कफ सिरप पिलाया था. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

रिपोर्ट: मनोज शर्मा

Chhindwara News: छिंदवाड़ा के बिछुआ क्षेत्र में एक बालिका की सर्दी, खांसी और जुकाम के बाद मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान बालिका को कफ सिरप दिया गया था. परिजन घटना से सदमे में हैं. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच की तो पता चला कि 5 महीने की मासूम रूही मिनोटे की कथित तौर पर मेडिकल स्टोर से ली गई दवा के सेवन से तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई.

परिजनों ने स्टोर संचालक पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है. प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुरेठे मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है. बिछुआ गांव के निवासी संदीप मिनोटे की पत्नी ने बताया, बच्ची को पिछले कुछ दिनों से हल्की सर्दी-खांसी थी. 27 अक्टूबर को परिजन कुरेठे मेडिकल स्टोर पहुंच गए. वहां स्टोर संचालक ‘कासामृत कफ सिरप’ की बोतल और 16 पुड़िया दवाओं का पैकेट थमा दिया.

हमने गलती की, पर…
जानकारी के अनुसार, दवा पिलाने के कुछ घंटों बाद ही रूही की हालत नाजुक हो गई. गुरुवार तड़के करीब 3 बजे बच्ची की सांसें उखड़ने लगीं. घबराए परिजन सुबह 4:30 बजे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछुआ ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. संदीप मिनोटे ने कहा, “हमारी लापरवाही थी कि डॉक्टर के पास नहीं गए, लेकिन स्टोर वाले ने बिना सलाह के कफ सिरप दे दिया. हाल ही में प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दिया जाए, फिर भी उन्होंने ऐसा किया. हमारी रूही चली गई, न्याय चाहिए.”

दवा स्टोर संचालक पर होगी कठोर कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, स्वास्थ्य अधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची. संदिग्ध दवाओं को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया. मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया. बिछुआ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मौत का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा. दवा की जांच फॉरेंसिक लैब में भेजी जा रही है. स्टोर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Chhindwara: खांसी-जुकाम की कफ सिरप पीने के बाद मासूम की मौत! मेडिकल शॉप सील

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *