छिंदवाड़ा: 3 दिन के बेटे को जंगल में पत्थरों के नीचे दबाया, शिक्षक पति-पत्नी गिरफ्तार, वजह जान कांप जाएगा कलेजा!

Last Updated:

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में एक शिक्षक ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी संतान को मारने की कोशिश की. घने जंगल में पत्थरों के नीचे दबा दिया. जानें पूरा मामला…

आरोपी शिक्षक दंपति.

Chhindwara News: मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. पूरा इलाका स्तब्ध है. एक सरकारी स्कूल के शिक्षक और उसकी पत्नी ने अपनी चौथी संतान, जो महज तीन दिन का था, उसको जंगल में पत्थरों तले दबा दिया. सौभाग्य से राहगीरों की सतर्कता से बच्चा बच गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर है. पता चला कि शिक्षक ने ये काम इसलिए किया, ताकि उसकी नौकरी बच जाए. जानें पूरा मामला…

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना धनोरा चौकी के अंतर्गत नांदनवाड़ी गांव के घने जंगल से जुड़ी है. आरोपी बबलू डांडोलिया नांदनवाड़ी प्राथमिक शाला में तृतीय श्रेणी शिक्षक है. उसके पहले से दो बेटियां और एक बेटा है. हाल ही में जन्मे चौथे बेटे को परिवारिक बोझ मानते हुए बबलू ने पत्नी राजकुमारी के साथ मिलकर साजिश रची. उसने नवजात को जंगल ले जाकर पत्थरों में दबा दिया और भाग निकले. बच्चे रोने लगा तो ग्रामीणों का ध्यान खिंचा.

पत्थर हटाया तो होश उड़े…
राहगीरों ने पत्थर हटाए तो नवजात को चींटियों ने घेर रखा था. उसके नाजुक शरीर पर काटने के गंभीर घाव थे. उसकी सांसें थरथरा रही थीं. तत्काल 108 एम्बुलेंस बुलाई गई और बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने बताया कि संक्रमण और चोटों से उसकी जान पर बन आई थी, लेकिन वेंटिलेटर पर इलाज जारी है.

पुलिस ने धारा बढ़ाई
पुलिस ने शुरुआत में बच्चा परित्याग की धारा लगाई, मगर फॉरेंसिक जांच और गवाहों के बयानों से यह सुनियोजित हत्या का प्लान सामने आया. अब आरोपी दंपति के खिलाफ आईपीसी की 307 (हत्या प्रयास) और 120-बी (षड्यंत्र) धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की. सिधौली थाना तामिया के निवासी यह जोड़ा अब न्यायिक हिरासत में है. एसपी ने कहा कि जांच पूरी होने पर कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी.

ग्रामीणों ने उठाया ये सवाल
हालांकि, आरोपी दंपति द्वारा सुनाई गई कहानी पर गांववालों को भरोसा नहीं हो रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दंपति की यह करतूत सिर्फ नौकरी बचाने के लिए थी या किसी और वजह से बच्चे का ये हाल किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

3 दिन के बेटे को पत्थरों के नीचे दबाया, शिक्षक पति-पत्नी गिरफ्तार, वजह खतरनाक

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *