Last Updated:
Benefits of eating raw Garlic: सुबह खाली पेट 1-2 कली कच्चे लहसुन को पानी के साथ निगलना सबसे फायदेमंद माना जाता है. ऐसा करने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. यह तरीका खासतौर पर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है.
लहसुन को भारतीय रसोई में केवल स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर इसे सही तरीके और समय पर खाया जाए तो यह शरीर के लिए किसी प्राकृतिक दवा से कम नहीं होता. आयुर्वेद में लहसुन को “प्राकृतिक एंटीबायोटिक” कहा गया है, क्योंकि इसमें सल्फर, ऐलिसिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन C जैसे तत्व मौजूद होते हैं.

सुबह खाली पेट 1-2 कली कच्चे लहसुन को पानी के साथ निगलना सबसे फायदेमंद माना जाता है. ऐसा करने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. यह तरीका खासतौर पर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है. अगर आपको कच्चे लहसुन का स्वाद या गंध तीखा लगता है, तो आप इसे थोड़े से शहद के साथ ले सकते हैं. यह संयोजन शरीर की गर्मी संतुलित रखता है और पाचन शक्ति बढ़ाता है.

लहसुन को रात में दूध के साथ उबालकर पीना भी एक पुराना घरेलू नुस्खा है. इस ड्रिंक को “लहसुन दूध” कहा जाता है. इसके लिए 2-3 लहसुन की कलियों को दूध में उबाल लें और हल्का गुनगुना होने पर पिएं. यह उपाय खासतौर पर सर्दी-जुकाम, जोड़ो के दर्द, और नींद की समस्या में लाभकारी है. इसके अलावा, घी में भुना हुआ लहसुन खाने से सर्दियों में शरीर गर्म रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. बुजुर्गों के लिए यह तरीका बेहद कारगर है.

जो लोग कच्चा लहसुन नहीं खा सकते, वे इसे अचार या चटनी के रूप में अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं. लहसुन की चटनी डाइजेशन के लिए फायदेमंद होती है और शरीर में बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देती है. इसे दोपहर के भोजन के साथ खाना सबसे अच्छा रहता है.

सुबह खाली पेट शरीर की सफाई और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लहसून खा सकते हैं. वहीं, रात में दूध के साथ ठंड, दर्द और नींद की समस्या में फायदेमंद, दोपहर के खाने में पाचन को दुरुस्त करने के लिए कारगर है. लहसुन का सेवन अधिक मात्रा में न करें. यह पेट में जलन या गैस की समस्या बढ़ा सकता है. यदि आप ब्लड प्रेशर या ब्लड थिनर की दवा लेते हैं तो डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें.

लहसुन एक ऐसी साधारण सी चीज़ है जिसमें असाधारण औषधीय गुण छिपे हैं. इसे सही समय और तरीके से खाने पर यह शरीर को अंदर से मज़बूत करता है, बीमारियों से बचाता है और आपकी उम्र में जोश भर देता है. सर्दियों में तो इसे अपने खानपान का हिस्सा ज़रूर बनाएं. स्वाद भी बढ़ेगा और सेहत भी चमकेगी.