Last Updated:
कई फूड आइटम्स में चीज़ या पनीर का यूज टेस्ट बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें से हेल्दी क्या होता है. अगर आप वेट लॉस या मसल्स बिल्डिंग के लिए इनका सेवन करना चाहते हैं तो जान लें कौनसा डाइट में शामिल करना बेहतर है…
आजकल हेल्दी डाइट को लेकर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि चीज़ ज्यादा फायदेमंद है या पनीर. दोनों ही दूध से बने प्रोटीन रिच फूड हैं और ताकत बढ़ाने के लिए इन्हें डाइट में शामिल किया जाता है, लेकिन सेहत के लिहाज से दोनों में काफी फर्क है. इनमें से आपको क्या खाना चाहिए यह आपकी उम्र, लाइफस्टाइल, फिटनेस गोल और पाचन क्षमता पर निर्भर करता है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि चीज़ या पनीर में से कौन ज्यादा हेल्दी है और किससे शरीर को ज्यादा ताकत मिलती है, तो इस तुलना को समझना जरूरी है.

पनीर को भारत में सबसे हेल्दी डेयरी प्रोडक्ट्स में गिना जाता है. यह फुल फैट दूध से बनाया जाता है और इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. पनीर में मौजूद केसिन प्रोटीन धीरे-धीरे पचता है, जिससे मांसपेशियों को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है. यही वजह है कि जिम करने वाले, बच्चों, बुजुर्गों और रिकवरी फेज में चल रहे मरीजों के लिए पनीर बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा पनीर में ट्रांस फैट नहीं होता, जिससे यह दिल की सेहत के लिए भी बेहतर विकल्प बनता है. सही मात्रा में पनीर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं, इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर को नेचुरल ताकत मिलती है.

वहीं दूसरी ओर चीज़ का स्वाद भले ही ज्यादा लोगों को पसंद आता हो, लेकिन सेहत के मामले में यह पनीर से थोड़ा पीछे रह जाता है. चीज़ में प्रोटीन और कैल्शियम तो भरपूर होता है, लेकिन इसके साथ ही इसमें सैचुरेटेड फैट और सोडियम की मात्रा भी ज्यादा होती है. प्रोसेस्ड चीज़ खासतौर पर वजन बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है. हालांकि हार्ड चीज़ या नेचुरल चीज़ जैसे चेडर या मोत्ज़ारेला सीमित मात्रा में खाई जाए, तो यह तुरंत एनर्जी देने में मदद करती है और कमजोर शरीर को फटाफट ताकत भी देती है. लेकिन रोजाना और ज्यादा मात्रा में चीज़ खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर ताकत और फिटनेस की बात करें, तो पनीर ज्यादा संतुलित विकल्प माना जाता है. यह मसल बिल्डिंग, वेट लॉस और लॉन्ग टर्म हेल्थ के लिए ज्यादा उपयुक्त है. वहीं चीज़ उन लोगों के लिए ठीक है जिन्हें जल्दी एनर्जी चाहिए या जो बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, लेकिन उन्हें भी सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए.

कुल मिलाकर, अगर आप रोजमर्रा की डाइट में हेल्दी और ताकत बढ़ाने वाला विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो पनीर चीज़ की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है. सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर पनीर शरीर को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है.