शहद असली है या नकली? घर पर खुद करें शुद्धता की जांच, नोट करें 5 आसान उपाय

Last Updated:

शहद सेहत के लिए ‘लिक्विड गोल्ड’ है, लेकिन बाजार में मिलावटी शहद की बिक्री बहुत आम है. असली शहद इम्युनिटी बढ़ाने और वजन घटाने में सहायक होता है. सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए आप 5 घरेलू उपायों से इसकी शुद्धता घर पर ही आसानी से जांच सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: शहद को लिक्विड गोल्ड भी कहा जाता है. क्योंकि इसका स्वाद बढ़िया होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है. लेकिन बाजार में मिलने वाला हर शहद असली हो, यह जरूरी नहीं है. कई बार शहद में चीनी की चाशनी, कॉर्न सिरप या पानी मिला होता है. जिससे उसका असली स्वाद और फायदा दोनों कम हो जाते हैं. इस खबर में हम आपको अलसी शहर की पहचान के 5 आसान उपाय बताने जा रहे हैं. जिससे आप धोखा खाने से बच सकते हैं.

असली शहद की पहचान के लिए घर पर करें ये आसान टेस्ट:

  1. वॉटर टेस्ट: एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच शहद डालें. असली शहद नीचे चला जाता है और पानी में जल्दी नहीं घुलता. अगर शहद पानी में फैल जाए या धुंधला घोल बनाए, तो इसका मतलब है कि उसमें मिलावट हो सकती है.
  2. पेपर टेस्ट: किसी सूखे पेपर पर शहद की कुछ बूंदें डालें. शुद्ध शहद पेपर को ज्यादा गीला नहीं करेगा और बस हल्का चिपचिपा रहेगा. अगर पेपर तुरंत गीला हो जाए, तो समझ लें कि उसमें पानी या सिरप मिलाया गया है.
  3. फिंगर टेस्ट: अपने अंगूठे पर शहद की एक बूंद रखें. अगर शहद असली है तो वह गाढ़ा रहेगा और अपनी जगह पर टिकेगा. अगर वह फैल जाए, जल्दी से अब्जॉर्ब हो जाए या पानी जैसा लगे, तो शहद मिलावटी हो सकता है.
  4. हीट टेस्ट: थोड़ा सा शहद माइक्रोवेव में 30 सेकंड गर्म करें या धीमी आंच पर गर्म करें. असली शहद गर्म होने पर हल्का कैरेमलाइज होता है और खुशबू देता है. नकली या मिलावटी शहद गर्म होने पर झाग या बुलबुले छोड़ सकता है.
  5. विनेगर टेस्ट: एक चम्मच शहद में थोड़ा पानी मिलाएं और उसमें सिरके की कुछ बूंदें डालें. अगर झाग बनने लगे, तो यह मिलावट का साफ संकेत है.

असली शहद क्यों जरूरी?
असली शहद इम्युनिटी बढ़ाने, वजन कंट्रोल करने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है. मिलावटी शहद में असली पोषक तत्व नहीं होते और यह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए घर पर ये आसान टेस्ट जरूर करें .

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

homelifestyle

शहद असली है या नकली? घर पर खुद करें शुद्धता की जांच, नोट करें 5 आसान उपाय

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *