बैंक जाने से पहले चेक करें हॉलिडे लिस्ट; 18 फरवरी को इस राज्य में रहेगा अवकाश, जानें डिटेल

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Bank Holiday 18 February: बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम हो तो घर से निकलने से पहले एक बार छुट्टियों की स्थिति जरूर देख लेनी चाहिए. अगर आप 18 फरवरी को बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो पहले यह पक्का कर लें कि आपके शहर में उस दिन बैंक खुले हैं या नहीं. क्योंकि अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग शहरों में विभिन्न कारणों से बैंक बंद रहते हैं.

भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही बैंक हॉलिडे की सूची जारी कर देता हैं, जिसमें साफ तौर पर बताया जाता है कि किस दिन और किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे. अगर आप कल यानी 18 फरवरी को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो, बैंक की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें. आइए जानते हैं, कल बैंक खुले है नहीं…

18 फरवरी को कहां रहेंगे बैंक बंद?

अगर आप 18 फरवरी को बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं तो कल केवल एक राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं. 18 फरवरी को बैंक केवल सिक्किम में बंद रहेंगे, जबकि बाकी पूरे देश में सामान्य रूप से बैंकिंग कामकाज जारी रहेगा. ऐसे में जो लोग सिक्किम में रहते हैं, उन्हें उस दिन बैंक जाने से परहेज करना चाहिए. वरना उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

18 फरवरी का अवकाश लोसार त्योहार के अवसर पर दिया गया है. जिसे तिब्बती नव वर्ष के रूप में भी जाना जाता है. लोसार मुख्य रूप से लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जाता है. इसी कारण इस दिन सिक्किम में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी.

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं हैं. क्योंकि डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी. आप मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट, बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और पैसे ट्रांसफर जैसे काम आसानी से कर सकते हैं.

एटीएम सेवाएं भी जारी रहेंगी, जिससे नकद निकासी या बैलेंस चेक करने में कोई परेशानी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट; चांदी 4000 रुपये फिसली, शादी सीजन में मिली राहत

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *