क्रिप्टो में कोहराम! निवेशकों की भारी बिकवाली से मार्केट में हड़कंप, जानें क्या है वजह

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Crypto Market Crash: क्रिप्टो बाजार में पिछले कुछ दिनों से भयंकर गिरावट देखने को मिल रही है. क्रिप्टो मार्केट में निवेशकों के लाखों करोड़ रुपए स्वाहा हो गए हैं. क्रिप्टो की कीमतों की जानकारी देने वाले विभिन्न वेबसाइट के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की कीमतों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

आंकड़ों की बात करें तो, क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू अक्टूबर महीने में करीब 3 ट्रिलियन डॉलर तक कम हो गई है. coinmarketcap के मुताबिक, क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू 2.88 ट्रिलियन रह गई है. बाजार में यह गिरावट भारतीय रुपयों में करीब 100 लाख करोड़ रुपए की है. आइए जानते हैं, आखिर क्रिप्टो की कीमतों में गिरावट की वजह क्या है….

क्यों हो रही गिरावट? 

क्रिप्टो बाजार में हो रही इस गिरावट के पीछे वैश्विक स्तर पर चल रही अनिश्चितता और अमेरिकी सरकार द्वारा फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की कटौती की संभावनाओं का कम होना बताया जा रहा है. साथ ही फियर एंड ग्रिड इंडेक्स भी 11 पर पहुंच गया है.

जिसका सीधा अर्थ होता है कि, निवेशकों के बीच डर का माहौल है. साथ ही निवेशक बाजार पर भरोसा नहीं दिखा रहे हैं. वहीं, बिटकॉइन के सबसे पुराने और बड़े निवेशकों में से एक ओवेन गुंडेन ने 21 अक्टूबर 2025 से अब तक अपने 11,000 बिटकॉइन की ब्रिकी की है. जिसकी कुल कीमत करीब 1.3 लाख करोड़ रुपए थी. इस बिकवाली ने बाजार पर और ज्यादा दबाव डाला है.

बिटकॉइन की कीमत में भारी गिरावट

फेमस क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की बात करें तो, पिछले कुछ दिनों से इसकी कीमतों में भूचाल आया हुआ है. पिछले 7 दिनों में इसकी कीमत 12.54 फीसदी तक गिर गई है, वहीं एक 1 महीने में यह करीब 22.62 प्रतिशत तक टूट गया है.

हाल ही में बिटकॉइन अपने सात महीने के रिकॉर्ड 90,000 डॉलर की कीमत से नीचे आ गया था. इसके बाद से यह लगातार 90 हजार डॉलर से नीचे ट्रेड कर रहा है. बिटकॉइन में जारी इस गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: भारत-इजराइल व्यापार को मिलेगी नई उड़ान, अभी इतने करोड़ का होता है ट्रेड, जानें डिटेल

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *