Chand Raat Mubarak 2026: रदिखा जो शव्वाल का प्यारा सा चांद, ईद से पहले सभी को भेजें चांद रात की

Eid Chand Raat Mubarak 2026: रमजान के पूरे महीने रोजा, इबादत और दुआओं के बाद जब आसमान में शव्वाल का चांद देखने की बेसब्री दुनियाभर के मुसलमानों को होती है. शव्वास का नया चांद नजर आते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ जाती है. इस खास मौके को चांद रात के नाम से जोता है, जो ईद-उल-फितर से ठीक एक दिन पहले की रात्रि को आती है. चांद का दीदार होते ही लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं और ईद की तैयारियां तेज हो जाती हैं.

सऊदी अरब में शव्वाल 1447 हिजरी का चांद 18 मार्च को नजर नहीं आया, जिसके बाद वहां 20 मार्च को ईद की घोषणा की गई है. लेकिन आज 19 मार्च को भी सूर्यास्त के बाद सऊदी में चांद देखने की कोशिश की जाएगी.

सऊदी के अगले दिन भारत में भी ईद मनाई जाती है. ऐसे में संभवत: भारत में 20 मार्च को शव्वाल का नया अर्घ्यचंद्रमा देखा जाएगा और मुक्ल में शनिवार, 21 मार्च 2026 को ईद मनाई जाएगी. अमन, चैन और खुशियों का त्योहार ईद मुस्लिम समुदाय के लोगों का सबसे बड़ा त्योहार है. ईद से एक दिन पूर्व की रात्रि को चांद रात के तौर पर मनाया जाता है.

शव्वाल का नया चांद देखने के बाद लोगों में खासा उत्साह रहता है और सभी एक दूसरे को चांद रात की मुबारकबाद देते हैं. शव्वाल का नया चांद दिखते ही आप भी अपने परिवार वालों और प्रियजनों को ये मुबारक संदेश भेज चांद रात की बधाई जरूर दें. यहां देखिए चांद रात के बेहतरीन मुबारकबाद संदेश, मैसेज, फोटो, कोट्स (Chand Raat Mubarak 2026 Wishes Messages Images Status)

रदिखा जो शव्वाल का प्यारा सा चांद,
खुशियों से भर जाए आपका हर एक शाम.
ईद का चांद मुबारक

चांद मुस्कुराया है आसमान में,
खुशियां बिखरी है हर इंसान में,
ईद लेकर आई है प्यार का पैगाम,
बस जाए खुशी हर अरमान में.

Chand Raat Mubarak 2026: रदिखा जो शव्वाल का प्यारा सा चांद, ईद से पहले सभी को भेजें चांद रात की मुबारकबाद

देखो चांद रात आई है,
साथ खुशियां हजार लाई है,
चले भी आओ एक लम्हे के लिए,
हम भी मनाएं के ईद आई है.

आपको ईद 2026 की मुबारकबाद..

Chand Raat Mubarak 2026: रदिखा जो शव्वाल का प्यारा सा चांद, ईद से पहले सभी को भेजें चांद रात की मुबारकबाद

दुआ कुबूल हो आपकी,
मनचाही ईदी मिल जाए,
खुदा का करम हो आप पर,
ईद का चांद खुशियां लाए.

चांद रात मुबारक !

Chand Raat Mubarak 2026: रदिखा जो शव्वाल का प्यारा सा चांद, ईद से पहले सभी को भेजें चांद रात की मुबारकबाद

ईद पर उतरे खुशियों भरा चांद,
सदा महकता रहे हमारा चमन,
करम करे खुदा हम सभी पर,
आबाद रहे सदा हमारा वतन.

चांद रात मुबारक!

Chand Raat Mubarak 2026: रदिखा जो शव्वाल का प्यारा सा चांद, ईद से पहले सभी को भेजें चांद रात की मुबारकबाद

आपको ईद का चांद मुबारक,
इस दुआ के साथ कि अल्लाह ताला,
आपकी जिंदगी की हर तमन्ना,
हर खुशी-हर दुआ कुबूल करें.

चांद रात मुबारक

Chand Raat Mubarak 2026: रदिखा जो शव्वाल का प्यारा सा चांद, ईद से पहले सभी को भेजें चांद रात की मुबारकबाद

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: रमजान के आखिरी दिनों में खुद को इन नेक कामों में मशगूल करें मुसलमान, मिलेगा सवाब

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *