Last Updated:
Chanakya Advice For Father: आचार्य चाणक्य के अनुसार, बेटी सिर्फ परिवार की इज्जत ही नहीं, बल्कि समाज की ताकत भी होती है. इसलिए उसकी परवरिश सही तरीके से करना बहुत जरूरी है. माता-पिता का यह दायित्व है कि वे उसे सही मूल्यों, आत्मविश्वास और निर्णय लेने का साहस सिखाएं. बच्चे की सफलता के लिए आचार्य चाणक्य किन-किन बातों का ध्यान रखने सलाह देते हैं, यहां आप जान सकते हैं.
बेटी के सपनों पर पाबंदी लगाने की गलती न करें. चाणक्य नीति के अनुसार पिता की सबसे बड़ी गलती है बेटी के सपनों को छोटा समझना. सिर्फ इसलिए कि वह लड़की है, उसकी पढ़ाई या करियर को नजरअंदाज करना गलत है. उसे आगे बढ़ने का पूरा मौका दें. बेटियां बेटों बेहतर करके दिखा सकती है.
जरूरत से ज्यादा रोक-टोक करने की गलती. ये एक आम धारण है कि ज्यादा छूट देने से बच्चे हाथ से निकल जाते हैं, लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि अनुशासन होना चाहिए, लेकिन हर समय रोकना-टोकना ठीक नहीं. बेटा हो या बेटी अगर खुद फैसले करने की आजादी नहीं मिलेगी, तो उसका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है. उसे अपने फैसले लेने की सीख दें.
पिता खुद बनें अच्छा उदाहरण. बेटी अपने पिता को देखकर बहुत कुछ सीखती है. अगर पिता ईमानदार, जिम्मेदार और समझदार होंगे, तो बेटी भी वैसे ही गुण अपनाएगी. जबकि पिता अपने व्यवहार पर ध्यान नहीं देता और ये उम्मीद रखता है कि बेटी उसकी इज्जत करे. इसलिए अपने व्यवहार पर ध्यान देना जरूरी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ज्यादातर पिता शादी शादी तय करते वक्त बेटी की राय नहीं लेते हैं. आज भी ज्यादतर लड़कियों पर शादी एक थोपा गया रिश्ता बना हुआ है, जिसे पिता और भाई आपस में बात करके तय कर देते हैं. समाज के दबाव में आकर जल्दी शादी करना सही नहीं है. पहले बेटी की पढ़ाई पूरी कराएं, उसे अपने पैरों पर खड़ा होने दें. उसकी राय लेना भी उतना ही जरूरी है.
कई सारे घरों में बेटी को डरा धमाकर रखा जाता है. इसमें पिता की अहम भूमिका होती है. जबकि घर का माहौल ऐसा होना चाहिए कि बेटी बिना डर अपनी बात कह सके. अगर वह अपनी परेशानियां छुपाने लगे, तो यह उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है. पिता को उसका दोस्त बनना चाहिए.
सिर्फ सुरक्षा नहीं, आत्मनिर्भरता भी सिखाएं. बेटी की सुरक्षा जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है उसे मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना. उसे फैसले लेने और मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार करें. चाणक्य की ये बातें आज भी उतनी ही जरूरी हैं. अगर पिता इन बातों को अपनाते हैं, तो उनकी बेटी आत्मविश्वासी, समझदार और सफल इंसान बन सकती है.
.