आज तय होगा चैंपियन, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड, जानें कब-कहां देखें लाइव

IND vs ENG U-19 Live Streaming: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और आज नई चैंपियन टीम का फैसला होने वाला है. हरारे के ऐतिहासिक स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड की युवा टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है, लेकिन फाइनल में वही जीतेगा जो दबाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा.

भारत का हौसला बुलंद

भारतीय अंडर-19 टीम फाइनल में जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया था. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा. इस मुकाबले में आरोन जॉर्ज ने शानदार शतक जमाया, जबकि वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने तेज शुरुआत देकर टीम की जीत की नींव रखी.

पूरे टूर्नामेंट में भारत अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. टीम संतुलित नजर आ रही है, जहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों ने जरूरत के समय जिम्मेदारी निभाई है. भारत की नजरें रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने पर होंगी.

इंग्लैंड भी कम नहीं, ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहुंचा फाइनल

दूसरी ओर इंग्लैंड ने भी फाइनल तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है. सेमीफाइनल में उन्होंने मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को रोमांचक मुकाबले में हराया. इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट में संतुलित दिखी है और उनके पास मैच पलटने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं. इंग्लैंड अब दूसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रहा है.

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी

अगर आंकड़ों की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत रहा है.

  • दोनों टीमों के बीच कुल खेले गए मैच: 55
  • भारत ने जीते मैच : 41
  • इंग्लैंड ने जीते मैच : 13
  • टाई : 1

अंडर-19 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड

  • U-19 वर्ल्ड कप में कुल मुकाबले : 9
  • भारत की जीत : 7
  • इंग्लैंड की जीत : 2
  • टाई : 0

कब और कहां देखें फाइनल लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल आज दोपहर 1 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा. इस महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी.

दोनो टीमों के स्क्वॉड

भारत U19: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद इनान, उद्धव मोहन, किशन कुमार सिंह

इंग्लैंड U19: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरस, बेन मेयस, थॉमस रियू (विकेटकीपर/कप्तान), केलब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, आइजैक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *