नेपानगर में 15 से अधिक दुकानदारों के चालान काटे गए: 5 हजार रुपए से अधिक जुर्माना वसूला – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में रविवार को संडे मार्केट के दौरान नगर पालिका ने एक निजी संस्था के सहयोग से पॉलीथिन प्रतिबंध पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग करने वाले 15 से अधिक दुकानदारों के चालान बनाए गए, जिनसे 200 से 500 र

.

नगर पालिका इंजीनियर और स्वच्छता नोडल अधिकारी प्रकाश बड़वाहे ने बताया कि नगर में सिंगल यूज पॉलीथिन को लेकर कार्रवाई की गई। मातापुर बाजार में लगने वाले संडे मार्केट के अलावा मातापुर बाजार के कई अन्य दुकानदारों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। सभी दुकानदारों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की हिदायत दी गई।

यह अभियान अक्षरा एजुकेशन संस्था के सहयोग से चलाया गया। नगर पालिका परिषद नेपानगर द्वारा पॉलीथिन प्रतिबंध अधिनियम के तहत और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले सभी को चेतावनी देकर समझाइश दी गई थी, लेकिन असर न होने के कारण चालानी कार्रवाई करनी पड़ी।

अक्षरा एजुकेशन के समन्वयक विजय सोनवने ने कहा कि इस कार्रवाई से आम जनता में पॉलीथिन प्रतिबंध के प्रति जन जागरूकता आएगी। अक्षरा एजुकेशन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम जनता को स्वच्छता के लिए जागरूक कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस अभियान में नगर पालिका कर्मचारी भूपेंद्र कटारिया, जय साल्वे, आशीष कटारिया, नोडल अधिकारी प्रकाश बड़वाहे और अक्षरा एजुकेशन संस्था के सदस्य रविन्द्र हनौते सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *