Last Updated:
Diwali Cleaning Tips: दिवाली का त्यौहार नजदीक है. ऐसे में घरों में साफ सफाई का काम भी जोरों से शुरू हो गया है. हर घर में दिवाली के त्यौहार को लेकर साफ-सफाई करने के लिए लोग तरह-तरह के इंतजाम में लगे हुए हैं. दिवाली की साफ सफाई में कई ऐसी चीज होती है. जिन्हें साफ करना बेहद कठिन होता है. उन्हीं में से एक होता है घर की छत पर लटका हुआ पंखा. मगर हम आपको आसान और देसी तरीका बताएंगे. जिससे आपका फैन चमचमा जाएगा.
दिवाली के दिनों में सभी घरों में साफ सफाई का माहौल रहता है. घर के सदस्य भी इस काम में लगे हुए होते हैं. किताबों की अलमारी से लेकर दरवाजा तक की अच्छे से सफाई की जाती है.

वही घर में कुछ ऐसी चीजे भी होती हैं. जिन्हें साफ करना बेहद कठिन होता है. इसे साफ करने के लिए अच्छी खासी मेहनत की जरूरत पड़ती है. उन्हें में से एक होता है घर की छत पर लटका हुआ पंखा. जिसे साफ करना अपने आप में एक बड़ा टास्क होता है.

ऊंचाई पर होने के कारण इसे सही तरह से साफ कर पाना बेहद मुश्किल होता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं. जिसका इस्तेमाल करते हुए आप इस कठिन काम को भी आसान बना सकते हैं.

आमतौर पर पंखे को सही तरह से साफ करने का सबसे आसान तरीका यह है कि उसे नीचे उतर कर लिया जाए पंखा नीचे उतरने के बाद ब्लड को आसानी से साफ किया जा सकता है. फन के ब्लड पर लगे हुए जिद्दी दाग को छुड़ाना कठिन होता है. जिस ऊंचाई पर रहते हुए छुड़ा पाना मुश्किल हो जाता है.

फैन के ब्लेड पर लगे हुए जिद्दी दाग को छुड़ाने के लिए आप डिशवॉशर और सोडे का इस्तेमाल कर सकते हैं. डिशवॉशर में सोडा मिलाकर फैन के पंखों पर कुछ देर के लिए लगाकर छोड़ दें और इसके बाद किसी स्क्रबर से या कपड़े से साफ करने पर यह जिद्दी काले दाग आसानी से गायब हो सकते हैं.

इसके अलावा अगर आप पंखा खोलकर नीचे उतरने में असमर्थ है तो आप इसे साफ करने के लिए कपड़े टांगने वाले हैंगर का उपयोग कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आप फैन साफ करने का एक क्लीनर बना सकते हैं जो बेहद उपयोगी हो सकता है.

सीलिंग फैन साफ करने के लिए हैंगर को क्लीनर बनाने के लिए सबसे पहले उसके दोनों साइड किसी मोटे कपड़े को अच्छी तरह से बांधना होगा. कपड़ा बांधने के बाद हंगर की किसी लंबे रोड या लंबी लकड़ी में बांधकर सीलिंग फैन तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा.

अब दोनों साइड में बंधे हुए कपड़े के बीच में बची हुई जगह में फन की पत्तियों को डालकर उसे आसानी से साफ किया जा सकेगा और इसके लिए आपको किसी सीढ़ी या बेंच आदि की जरूरत नहीं पड़ेगी, और आपका यह काम चुटकियों में हो जाएगा.
.