CBSE Board 2026 Alert: परीक्षा से एक रात पहले भूलकर भी न करें ये काम, बिगड़ सकता है रिजल्ट! ऐसे पाएं बेहतर स्कोर

How To Reduce Anxiety Before Board Exams : सीबीएसई बोर्ड 2026 की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. यह परीक्षा लाखों छात्रों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. जिन घरों में बच्‍चे इस साल बोर्ड की परीक्षाएं दे रहे हैं उनके यहां रिविजन का आखिरी दौर चल रहा है. कहीं माता-पिता एडमिट कार्ड और स्टेशनरी चेक करने में व्यस्त हैं तो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर संदेशों की बाढ़ आई हुई है. ऐसे स्‍ट्रेस से भरे माहौल में हर छात्र के मन में बस एक ही सवाल है “क्या मेरी तैयारी पूरी है?”.

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा में आपकी सफलता केवल इस पर निर्भर नहीं करती कि आपने साल भर कितनी पढ़ाई की है, बल्कि इस पर भी निर्भर करती है कि आप परीक्षा से ठीक पहली रात खुद को कैसे संभालते हैं. अक्सर देखा गया है कि छात्र परीक्षा हॉल के तनाव से ज्यादा उस रात की गलतियों के कारण अपना प्रदर्शन बिगाड़ लेते हैं.

परीक्षा से कुछ घंटे पहले किसी नए विषय को छूना सबसे बड़ी गलती है.

अगर आप भी सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, तो परीक्षा से पहली रात आपके लिए ‘ओवरटाइम’ करने की नहीं, बल्कि खुद को स्थिर करने की है. यहां हम उन 7 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें बोर्ड परीक्षार्थियों को आज की रात सख्ती से नजरअंदाज करना चाहिए, ताकि कल वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना बेस्ट दे सकें.

1. नया चैप्टर पढ़ने की गलती न करें
परीक्षा से कुछ घंटे पहले किसी नए विषय को छूना सबसे बड़ी गलती है. इससे घबराहट बढ़ती है और जो आपने पहले पढ़ा है, उसमें भी कन्फ्यूजन हो सकता है. आज की रात सिर्फ हल्की रिविजन के लिए रखें.

2. पूरी रात जागकर न पढ़ें (All-Nighter)
कई छात्रों को लगता है कि नींद कुर्बान करने से नंबर अच्छे आएंगे, जबकि शोध इसके उलट बताते हैं. दिमाग को चीजें याद रखने के लिए आराम की जरूरत होती है. नींद पूरी न होने से आप परीक्षा में छोटी-छोटी गलतियां (Silly Mistakes) कर सकते हैं और फोकस कम हो सकता है.

3. दोस्तों से तैयारी की तुलना न करें
“तुमने कितने सैंपल पेपर हल किए?” जैसे सवाल सिर्फ तनाव पैदा करते हैं. हर छात्र की तैयारी का तरीका अलग होता है. दूसरों से तुलना करके अपनी मानसिक शांति न खोएं.

4. सैंपल पेपर के बोझ से बचें
अब समय पूरा पेपर हल करने का नहीं है. इसके बजाय फॉर्मूले दोहराएं, जरूरी परिभाषाएं पढ़ें और अपनी पुरानी गलतियों पर नजर डालें.

5. सोने से पहले करें ये काम:
-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और साइन आदि रेडी कर लें.
-पेन-पेंसिल और स्टेशनरी का बॉक्स पैक कर लें.
-परीक्षा केंद्र पहुँचने का समय कन्फर्म कर लें.
-याद रखें सुबह की हड़बड़ी तनाव बढ़ा सकती है इसलिए पहले ही इसे कर लें.

6. सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर रहें
हर साल “लीक हुए पेपर” या “100% आने वाले सवाल” जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. ये सिर्फ भ्रम फैलाते हैं. अपनी तैयारी पर भरोसा रखें, अफवाहों से बचें.

7. खान-पान का ध्यान रखें
ज्यादा भारी या ऑयली खाना खाने से बचें. हल्का खाना खाएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें. रोज 5 भीगा बादाम खाना अच्‍छा होगा.

विशेषज्ञों की सलाह: सोने से पहले क्या करें?
सोने से कम से कम 30-45 मिनट पहले किताबें बंद कर दें. गहरी सांस लें और पॉजिटिव सोचें. याद रखें, बोर्ड परीक्षा एक पड़ाव है, आपके भविष्य की आखिरी परिभाषा नहीं. कल के लिए आपका शांत रहना, आत्मविश्वास बनाए रखना और समय का सही प्रबंधन करना ही आपकी सफलता की कुंजी है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *