बंटी-बबली जैसे केस, सोने की ईंट का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए, फिर पहचानने से भी इंकार

Last Updated:

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में होटल चलाने वाली एक महिला से ठगी का सामने आया है. आरोपियों ने उसे सोने की ईंट दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपए लिए और जबकि वह ईंट नकली सोने की थी. इसके बाद आरोपी फरार हो गए और बाद में महिला को पहचानने से भी इंकार कर दिया.

Zoom

उज्जैन में नकली सोने की ईंट के नाम पर लाखों की ठगी

Ujjain News: उज्जैन में जहां सस्ते में सोने की ईंट दिलाने का झांसा देकर एक महिला से पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है. दरअसल, मामला माधवनगर थाना क्षेत्र का है. यहां जशोदा जिनवाल नाम की महिला, जो जीरो प्वाइंट ब्रिज के नीचे होटल चलाती हैं, उनके साथ करीब तीन महीने पहले ठगी की वारदात हुई थी.

आरोपी कालू भाबोर और उसकी पत्नी साबर बाई, जो अक्सर महिला के होटल पर खाना खाने आते थे. उन्होंने भरोसा जीतकर महिला को सस्ते में सोने की ईंट देने का लालच दिया. आरोपियों ने बताया कि उनके पास लाखों रुपये की कीमत की सोने की ईंट है, जिसे पैसों की जरूरत के चलते वे सिर्फ पांच लाख में दे देंगे.

महिला को दे दी नकली सोने की ईंट
लालच में आकर महिला ने पांच लाख रुपए देकर ईंट खरीद ली, लेकिन जब सुनार से जांच करवाई तो वह ईंट नकली निकली. ठगी का पता चलते ही महिला के होश उड़ गए. इसके बाद महिला आरोपियों के गांव पहुंची. फिर दंपत्ति ने पैसे लौटाने का आश्वासन देकर तीन महीने तक उसे टालते रहे. बाद में पहचानने से भी इंकार कर फरार हो गए.

पुलिस ने दंपत्ति को किया गिरफ्तार
जब कहीं से कोई रास्ता नहीं नजर नहीं आया, तो महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से दबिश देकर आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उनके पास से ठगी की पांच लाख रुपए की पूरी राशि भी बरामद कर ली है.

कोर्ट में पेश किए गए आरोपी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सस्ते में सोना या अन्य कीमती सामान देने के लालच में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *