मंगलवार को आनंद दीक्षित और राकेश सईवाल ने जिला पंचायत सीईओ को तुलसी का पौधा भेंट किया था।
बुरहानपुर की शाहपुर थाना पुलिस ने दो आरटीआई एक्टिविस्ट और एक यूट्यूबर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। सिरसौदा निवासी केला ग्रुप संचालक की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। आरोप है कि आरोपियों ने जमीन खरीदी के एक मामले में खरीदार को ब्लैकमेल क
.
पुलिस ने लोधीपुरा निवासी यूट्यूबर संजय दुबे (पिता प्रेम कुमार दुबे), बुरहानपुर के मोमिनपुरा निवासी डॉ. आनंद उर्फ सूर्यकांत दीक्षित (पिता लक्ष्मीकांत दीक्षित) और राकेश सईवाल (पिता ओमप्रकाश सईवाल) के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
48.90 लाख में खरीदी थी जमीन, फिर शुरू हुआ खेल केला ग्रुप संचालक सुधीर पाटिल (पिता शांताराम पाटिल, निवासी सिरसौदा) ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर 2024 को उन्होंने ग्राम आसेर की कृषि भूमि (0.87 हेक्टेयर) 48.90 लाख रुपए में खरीदी थी। इसके बाद संजय दुबे ने राकेश सईवाल और आनंद दीक्षित के साथ मिलकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू किया। आरोपियों ने झूठी खबरें बनाकर सोशल मीडिया पर चलाईं और 10 लाख रुपए की मांग की।
आरोपी संजय दुबे।
घबराकर दिए 2 लाख, घर आकर ले गए 50 हजार सुधीर पाटिल के अनुसार, उन्होंने घबराकर पहले 2 लाख रुपए दिए। इसके बाद संजय दुबे सिरसौदा आकर 50 हजार रुपए और ले गया। एक बार पेशी पर जाते समय भी आरोपी आनंद दीक्षित और राकेश सईवाल ने उन्हें रोककर धमकी दी।
इसी जमीन की बिक्री शून्य करने के निर्देश दे चुके हैं कलेक्टर हाल ही में कलेक्टर न्यायालय से इसी जमीन के मामले में एक फैसला आया था। कलेक्टर ने पट्टे की जमीन बेचे जाने के मामले में एसडीएम भागीरथ वाखला को जमीन के विक्रय को शून्य करने के निर्देश दिए थे।
फैसले का स्वागत करने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे आरोपी इस फैसले का आनंद दीक्षित और राकेश सईवाल ने स्वागत किया था। वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे और कलेक्टर के न मिलने पर जन सुनवाई में जिला पंचायत सीईओ सृजन श्रीवास्तव को तुलसी का पौधा भी भेंट किया था।
वायरल वीडियो को बताया AI जनरेटेड इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस पर आरोपी संजय दुबे का कहना है कि यह वीडियो एआई (AI) जनरेटेड है और इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।