Last Updated:
Gajar ke patte ke fayde: आज के समय में भी लोग कई गंभीर बीमारियों में आयुर्वेदिक औषधीयो पर भरोसा करते हैं क्योंकि आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज है. ऐसी ही एक सब्जी है गाजर जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है. इसमें बहुत सारे पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं. जिसके इस्तेमाल से शरीर के कई रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है.
सर्दियों के मौसम में कई ऐसी सब्जियां उपलब्ध होती है जो न केवल भोजन का हिस्सा है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभदायक मानी जाती है. इन सब्जियों का उपयोग शरीर की विभिन्न गंभीर बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है. इन्हीं में से एक प्रमुख सब्जी गाजर है. गाजर को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते है. ये गुण शरीर को विभिन्न रोगों से बचाने और उनका उपचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. इसके नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते है.

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन )ने बताया गाजर एक ऐसी सब्जी है. जिसमें बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए सी खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते है जिस कारण ये हमें कई बीमारियों से बचाते है.

पाचन की समस्या में फायदेमंद पेट के लिए भी गाजर बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, ऐसे में गाजर खाने से कब्ज से छुटकारा मिलता है. यह हेल्दी गट बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देने का काम करता है. गाजर के नेचुरल शुगर ओर वॉटर कंटेंट की वजह से डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

माइग्रेन की समस्या में फायदेमंद आम तौर पर तनाव की वजह से माइग्रेन की समस्या हो जाती है. माइग्रेन से राहत दिलाने में गाजर का घरेलू उपाय बहुत लाभकारी सिद्ध होता है. गाजर के पत्तों को घी से चुपड़कर गर्म करके उनका रस निकालकर 2-3 बूंद नाक और कान में डालने से दर्द से राहत मिलती है.

मुंह के रोगों में फायदेमंद गाजर का औषधीय गुण मुंह के रोगों में फायदेमंद होता है. गाजर के ताजे पत्तों को चबाने से मुंह का अल्सर, मुख में दुर्गंध, दांत के जड़ से ब्लीडिंग होने तथा पस में लाभ मिलता है.

डायबिटीज की बीमारी है वो लोग रोजाना सलाद के रूप में गाजर का सेवन करते हैं. उनका ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. गाजर में नैचुरल शुगर होता है। फाइबर कंटेन्ट और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी होने के कारण गाजर शुगर के बढ़ने के रिस्क को कम करती है. गाजर खाने से टाइप 2 डाइबीटीज के खतरे को कम किया जा सकता है.

आप डाइट से स्किन को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो गाजर जरूर खाएं. रोजाना गाजर खाने से मुंहासे, डर्मेटाइटिस, रैश और स्किन से जुड़ी दूसरी समस्याएं दूर हो जाती है. गाजर में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते है जो स्किन को हील करने का काम करते है.