Last Updated:
Satna News: गोभी और गाजर का यह मजेदार अचार सर्दियों के हर पकवान को खास बना देता है. अगर आपने अभी तक इसे घर पर नहीं बनाया है, तो इस सीजन जरूर ट्राई करें.
सतना. सर्दियां आते ही घरों में रसोई का माहौल बदल जाता है. ठंड के मौसम में चाय, पकौड़े और गर्मागर्म व्यंजनों के साथ-साथ अचार का स्वाद भी हर थाली की शान बढ़ा देता है, खासकर गोभी और गाजर का अचार न सिर्फ खाने का मजा दोगुना कर देता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है. बघेलखंड क्षेत्र में लोग इसे बड़े चाव से बनाते और खाते हैं. लोकल 18 से बातचीत में स्थानीय निवासी मीणा द्विवेदी ने बताया कि गोभी-गाजर का अचार चावल-दाल, पूरी और पराठों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे सर्दियों से पहले बनाकर स्टोर किया जा सकता है ताकि पूरे सीजन इसका मजा लिया जा सके. इस अचार का खट्टा-तीखा स्वाद सर्दियों की ठिठुरन में खाने को और भी मजेदार बना देता है.
सेहत के लिए फायदेमंद
यह अचार सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है. गाजर और गोभी में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. साथ ही यह शरीर को सर्दियों में आवश्यक गर्माहट भी प्रदान करता है. नियमित सेवन से त्वचा का स्वास्थ्य बेहतर होता है और मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है.
गोभी-गाजर का यह मजेदार अचार सर्दियों के हर खाने को खास बना देता है. अगर आपने अब तक इसे घर पर नहीं बनाया है, तो इस सीजन जरूर ट्राई करें और पूरे परिवार के साथ स्वाद और सेहत को दुरुस्त करें.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
.