ट्रक से भिड़ी कार, परखच्चे उड़े, तीन की मौत: गुजरात जा रहा था एमपी का परिवार; सड़क पर बिखरे शव, घायल बच्चा तड़पता दिखा – Madhya Pradesh News


गुजरात के बोटाद जिले के राणपुर के पास स्थित किनारा चौकड़ी पर शनिवार रात में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और इको कार की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि इको कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद कुछ शव सड़क पर पड़े मिले, जबकि कई लोग कार के भीतर बुरी तरह फंसे रहे। मौके पर घायल एक बच्चा तड़पता हुआ दिखाई दिया। हादसे के बाद की तस्वीरें गुजरात मजदूरी करने जा रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इको कार (MP 09 DK 4398) में सवार यात्री मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले की नलखेड़ा तहसील स्थित पनाला गांव के निवासी थे। सभी लोग गुजरात के राणपुर क्षेत्र के कुंडली गांव में कृषि मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान धंधुका की ओर जाने वाले हाईवे पर करीब दो किलोमीटर आगे ट्रक (GJ 03 BV 6005) से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। पाइप और अन्य साधनों की सहायता से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पालीयाद, राणपुर और नागनरे से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को बोटाद अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य किया और यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *