Last Updated:
Khalistani Inderjit Gosal Bail: खालिस्तानी आतंकवादी इंद्रजीत सिंह गोसल को कनाडा की अदालत से जमानत मिल गई है. हिरासत से छूटते ही गोसल ने भारत को धमकी दी है.
Khalistani Inderjit Gosal Bail: कनाडा में पैर जमाने वाले खालिस्तानी आतंकवादी इंद्रजीत सिंह गोसल को जमानत मिल गई है. जेल से बाहर आते ही उसने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए धमकी दी है. उसको गिरफ्तारी के एक हफ्ते से भी कम समय में जमानत मिल गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ओंटारियो के सेंट्रल ईस्ट करेक्शनल सेंटर से बाहर निकलते ही गोसल प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ दिखाई दिया और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को निशाना बनाते हुए धमकी दी.
गोसल और पन्नू की गतिविधियां
पन्नू पर भारत में देश की संप्रभुता को कमजोर करने का आरोप है. हाल ही में उसने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में झंडा फहराने को रोकने वाले को 11 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था. गोसल को पन्नू का करीबी सहयोगी और SFJ का कनाडा आयोजक माना जाता है. साल 2023 में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से वह संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा था.
पन्नू के साथ गोसल.
गिरफ्तारी और आरोप
गोसल को 19 सितंबर को ओंटारियो में एक ट्रैफिक चेक के दौरान गिरफ्तार किया गया था. उसके साथ न्यूयॉर्क निवासी जगदीप सिंह और टोरंटो निवासी अरमान सिंह भी पकड़े गए थे. कनाडाई पुलिस ने बताया था कि तीनों पर कई गंभीर हथियार रखने से जुड़ा आरोप है, जिनमें लापरवाही से हथियार का इस्तेमाल, खतरनाक उद्देश्य से हथियार रखने और छिपाकर हथियार ले जाने के आरोप शामिल हैं. उसे सोमवार को ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया गया था और पुलिस ने संकेत दिया था कि आरोप साबित होने पर जेल की सजा हो सकती है. इसके बावजूद गोसल को 25 सितंबर को जमानत मिल गई.
पहले भी मिला था फायदा
यह पहली बार नहीं है जब गोसल इतनी जल्दी जेल से बाहर आया हो. पिछले साल नवंबर में ब्रैम्पटन स्थित हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसक झड़प के मामले में भी उसे पील रीजनल पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन तुरंत जमानत मिल गई थी.
भारत-कनाडा रिश्तों पर असर
भारत और कनाडा के रिश्ते लंबे समय से खालिस्तानी अलगाववादियों के प्रति ओटावा के नरम रुख को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं. हाल की गिरफ्तारियों ने उम्मीद जगाई थी कि कनाडा की नई सरकार इस मसले पर कड़ा रवैया अपनाएगी, लेकिन गोसल की तेजी से हुई रिहाई ने एक बार फिर इन कार्रवाइयों की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें
.