क्या कॉफी पीने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है दूर? डाक्टर सरीन से ही जान लीजिए हकीकत

Last Updated:

Black Coffee and Liver Health: डॉक्टर सरीन के मुताबिक ब्लैक कॉफी पीने से फैटी लिवर की समस्या से राहत मिल सकती है. ब्लैक कॉफी लिवर में जमा फैट को कम करती है और लिवर कैंसर का खतरा भी कम कर सकती है.

क्या कॉफी पीने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है दूर? डाक्टर सरीन से जान लीजिएडॉ. सरीन के अनुसार कॉफी लिवर में जमा फैट कम कर सकती है.
SK Sarin Tips To Reduce Fatty Liver: आज के दौर में फैटी लिवर (Fatty Liver) की समस्या तेजी से बढ़ रही है. जब हमारे लिवर सेल्स में फैट सामान्य से ज्यादा जमा हो जाता है, तब फैटी लिवर की कंडीशन पैदा हो जाती है. इन दिनों बड़ी संख्या में युवा फैटी लिवर का शिकार हो रहे हैं. फैटी लिवर दो तरह का होता है. एक कंडीशन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर है, जो ज्यादा शराब पीने से होता है. दूसरी नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) है, जो डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल या खराब लाइफस्टाइल के कारण होता है. समय रहते फैटी लिवर का इलाज न किया जाए, तो इससे लिवर सिरोसिस या लिवर फेलियर भी हो सकता है.

देश के मशहूर लिवर डॉक्टर डॉ. एसके सरीन ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि ब्लैक कॉफी पीने से लिवर में जमा फैट कम हो सकता है और फैटी लिवर की समस्या से राहत मिल सकती है. इतना ही नहीं, ब्लैक कॉफी पीने से लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर का खतरा भी कम हो सकता है. हेल्दी लाइफस्टाइल और अच्छे खानपान के साथ कॉफी का सेवन किया जाए, तो इससे लिवर को हेल्दी बनाने में मदद मिल सकती है. हालांकि कॉफी पीते वक्त उसमें शुगर न डालें, तभी इसका लिवर पर पॉजिटिव असर होगा और उसमें जमा फैट धीरे-धीरे बाहर निकल जाएगा.

डॉ. सरीन कहते हैं कि कॉफी अकेले फैटी लिवर का इलाज नहीं है. लिवर को हेल्दी रखने के लिए सभी को रोज सुबह सेब खाना चाहिए. इसके अलावा रेगुलर एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट, शराब से परहेज और वजन कंट्रोल रखकर फैटी लिवर से राहत पाई जा सकती है. अगर आपको फैटी लिवर की समस्या ज्यादा है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर ट्रीटमेंट कराएं. साल में एक बार सभी लोगों को अपने लिवर की जांच भी करानी चाहिए, ताकि किसी भी परेशानी का वक्त रहते पता लग सके.

कई रिसर्च में भी पाया गया है कि कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कैफीन लिवर सेल्स में जमा फैट को कम करते हैं. जो लोग दिन में दो से तीन कप कॉफी पीते हैं, उनमें नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) का खतरा भी कम होता है. कॉफी लिवर में जमा फैट को कम करने, फाइब्रोसिस की प्रक्रिया को धीमा करने और लिवर एंजाइम्स को सामान्य बनाए रखने में मदद करती है. कॉफी फैटी लिवर का इलाज नहीं है, लेकिन दवाओं के साथ कॉफी का सेवन भी किया जा सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिन में 1-2 कप ब्लैक कॉफी पीने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं. हालांकि इसका सेवन ज्यादा न करें, वरना कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं. इसलिए सावधानी के साथ कॉफी पिएं.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

क्या कॉफी पीने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है दूर? डाक्टर सरीन से जान लीजिए

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *