क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने चांस

India vs New Zealand Head to Head Stats: 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत गत चैंपियन है और लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर विश्व रिकॉर्ड बना सकता है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड है जो पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगा. यहां आंकड़ों से समझिए कि भारतीय टीम 2026 की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम बन सकती है या नहीं.

हेड तू हेड में कौन आगे?

सबसे पहले हेड तू हेड रिकॉर्ड पर नजर डाल लेते हैं.  अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में दोनों टीमों की कुल 30 बार टक्कर हुई है, जिनमें 18 बार भारत और 11 बार न्यूजीलैंड जीता है. उनका एक मैच टाई पर समाप्त हुआ था. 2022 से लेकर तब तक भारत और न्यूजीलैंड 10 बार टी20 मैचों में आमने-सामने आए हैं, जिनमें कीवी टीम सिर्फ 2 बार जीत दर्ज कर सकी है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में साफतौर पर भारत का पलड़ा भारी है.

चूंकि फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टी20 में सिर्फ एक बार टक्कर हुई है. 2023 में खेले गए उस मुकाबले में भारत 168 रनों से जीता था. इस मैदान पर भी टीम इंडिया अपने विरोधियों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है.

यहां पर न्यूजीलैंड आगे

जब टी20 वर्ल्ड कप में आपसी भिड़ंत की बारी आती है तो न्यूजीलैंड हर बार टीम इंडिया पर हावी रहा है. अब तक टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड 3 बार आमने-सामने हैं और तीनों बार कीवी टीम विजयी रही है. न्यूजीलैंड की ये 3 जीत 2007, 2016 और 2021 वर्ल्ड कप में आई हैं.

अगर आपको याद हो तो ये वही मैदान है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था. वहीं 8 मार्च को होने वाले फाइनल मैच में टॉस बेहद अहम होगा क्योंकि यहां चेज कर पाना बहुत मुश्किल भरा काम हो सकता है. यहां खेले गए 14 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 9 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम विजयी रही है.

कुल आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो फाइनल में भारत की जीत की संभावना अधिक नजर आ रही हैं, फिर चाहे आज तक भारत को टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पर कोई जीत ना मिली हो. 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *