क्या कोल्ड ड्रिंक पीने से एसिडिटी और गैस से मिल सकती है राहत? पेट के डॉक्टर से जान लीजिए हकीकत

Last Updated:

Cold Drinks for Acidity Relief: अक्सर माना जाता है कि कोल्ड ड्रिंक पीने से एसिडिटी और गैस से राहत मिलती है, लेकिन यह एक मिथक है. डॉक्टर्स की मानें तो एसिडिटी और गैस से जूझ रहे लोगों को कोल्ड ड्रिंक्स नहीं पीनी चाहिए. इन ड्रिंक्स में मौजूद गैस और एसिडिक तत्व पेट में दबाव बढ़ाकर एसिड रिफ्लक्स और ब्लोटिंग को बढ़ा सकते हैं. डकार से थोड़ी देर के लिए राहत मिल सकती है, लेकिन लंबे समय में यह समस्या को गंभीर बना सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कोल्ड ड्रिंक्स पीने से एसिडिटी और गैस ठीक नहीं हो सकती है.

Acidity and Gas Problems: गैस और एसिडिटी की समस्या बेहद कॉमन है. अधिकतर लोग कभी न कभी इन परेशानियों से जूझते हैं. कई बार लोग गैस-एसिडिटी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं. अधिकतर लोग मानते हैं कि कोल्ड ड्रिंक्स पीने से गैस-एसिडिटी से तुरंत राहत मिल जाएगी. दरअसल कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद डकार आती है और लोग इसे राहत मान लेते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो सावधान होने की जरूरत है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोल्ड ड्रिंक गैस-एसिडिटी से राहत नहीं दिलाती है, क्योंकि उसमें कुछ भी फायदेमंद नहीं होता है. इससे समस्या बढ़ जरूर सकती है.

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैंक्रियाटिको बिलियरी साइंसेज के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने News18 को बताया कि गैस और एसिडिटी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स नहीं पीनी चाहिए. दरअसल इन ड्रिंक्स में हद से ज्यादा शुगर और कार्बन डाइऑक्साइड गैस होती है. इसमें कई तरह के एसिड, फ्लेवर्स और अन्य केमिकल्स भी मिलाए जाते हैं, जिनका सेवन करना पेट और लिवर के लिए ठीक नहीं होता है. लंबे समय तक कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन गैस और एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकता है. इसके अलावा इससे फैटी लिवर की परेशानी भी हो सकती है.

डॉक्टर ने बताया कि एसिडिटी तब होती है, जब पेट में ज्यादा एसिड बनता है, जो छाती में जलन या एसिड रिफ्लक्स का कारण बनता है. यह गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज का रूप भी ले सकता है, जहां पेट का एसिड गले तक आ जाता है. गैस की समस्या तब होती है, जब पेट में हवा या गैस जमा हो जाती है, जिससे सूजन और असुविधा होती है. ये दोनों समस्याएं खान-पान, तनाव या गलत आदतों से जुड़ी होती हैं. कोल्ड ड्रिंक में मौजूद कार्बोनेशन और एसिडिक तत्व इन समस्याओं को कम करने की बजाय बढ़ा सकते हैं. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पेट में बुलबुले बनाती हैं, जो दबाव बढ़ाकर एसिड को ऊपर धकेल सकती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट कहते हैं कि नियमित रूप से कोल्ड ड्रिंक पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ सकता है, एसिड लेवल बढ़ सकता है, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. शुगरी ड्रिंक्स अपसेट स्टमक के लिए कोई मदद नहीं करती हैं, बल्कि कई बीमारियों को बदतर बना सकती हैं. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि गैस और एसिडिटी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय सादा पानी, हर्बल टी, जिंजर टी, लो-फैट मिल्क या नॉन-एसिडिक जूस पिएं. ये स्टमक एसिड को डाइल्यूट करते हैं और राहत देते हैं. इसके अलावा अपनी लाइफस्टाइल को सुधारें, दिन में छोटे-छोटे मील्स लें और तनाव कम करें. अगर समस्या ज्यादा है, तो डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *