दिल्ली: हमारे देश में इस वक्त जहां गंजेपन से शिकार लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. वहीं, इस समस्या को लेकर लोग काफी जागरूक भी हो रहे हैं. लोग बालों को बचाने के लिए हर किस्म की ट्रीटमेंट भी ले रहे हैं. इसी बीच इस गंजेपन से छुटकारा दिलाने के लिए इस वक्त भारतीय बाजार में कई नए-नए प्रोडक्ट्स भी आ रहे हैं, जिसमें ट्राया हेयर ट्रीटमेंट और टेस्ट नाम से एक प्रोडक्ट भी इस समय भारतीय मार्केट में और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा प्रचलित हो रहे हैं. इस प्रोडक्ट के बारे में जब लोकल 18 की टीम ने देश के जाने-माने हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. गौरंग कृष्णा से बातचीत की. उन्होंने कई सिलेब्रिटीज के भी पर्सनल हेयर ट्रीटमेंट कर चुके हैं. आइये विस्तार से बताते हैं उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर क्या जानकारी साझा की.
डॉ. गौरंग ने बताया कि जिस तरह से इस ट्रेया हेयर ट्रीटमेंट में एक टेस्ट के बारे में बताया गया है. वह एक आम सा टेस्ट है, जिसमें वह आपके बालों के बारे में जानते हैं और क्या आपके घर में भी गंजापन किसी को है या नहीं. इसके बारे में भी वह आपसे कुछ सवाल करते हैं और आपकी लाइफ स्टाइल के बारे में भी आपसे पूछा जाता है.
उनका कहना है कि यह सब चीजें तो कोई भी आम डर्मेटोलॉजिस्ट या फिर हेयर प्लांट सर्जन भी अपने पेशेंट से शुरुआती मुलाकातों में पूछता है. जब वह उसका ट्रीटमेंट शुरू करता है, तो उससे पहले कुछ यह सब सवाल तो सभी डॉक्टर ही पूछते हैं. इसलिए इसमें ऐसा कुछ नया नहीं है.
सब पुराना ही है ट्रीटमेंट
डॉ. गौरंग का यह भी कहना था कि इस वक्त लोग इस ट्रीटमेंट में मिलने वाली दवाइयां के बारे में भी काफी कुछ पूछ रहे हैं. लोगों को लग रहा है कि यह कुछ नए तरीके का ट्रीटमेंट है, लेकिन डॉ. गौरंग का कहना था कि यह सब ट्रीटमेंट और इसमें मिलने वाली दवाइयां आमतौर पर डॉक्टर कई सालों से दे ही रहे हैं. यह अपनी एक महीने की किट में कुछ हर्बल दवाइयां, हेयर फॉल शैंपू, मल्टीविटामिन, मिनोक्सिडिल और अन्य कुछ और दवाइयां दे रहे हैं जो कि आमतौर पर कई सालों से डॉक्टर देते हुए आ रहे हैं.बस इन्होंने हर महीने किट भेज कर और उसमें कुछ दवाइयां बदल-बदल कर भेजने की एक प्रक्रिया अपना रखी है.
गंजेपन से वापस बाल उगाने का जानें दावा
डॉ. गौरंग का गंजेपन से बाल वापस उगने तक के दावे को लेकर साफ कहना था कि चाहे हेयर फॉल ग्रेड 1, 2, 3 या फिर किसी भी किस्म का क्यों ना हो. अगर आपके सर पर किसी भी जगह पर पूरा गंजापन आ चुका है, तो वहां पर किसी भी दवाई या फिर किसी भी तरह के हेयर ग्रोइंग लोशन से बाल वापस नहीं लाए जा सकते हैं. उनका साफ तौर पर कहना था कि यदि आप अपने पुराने बालों को गिरने से रोकना चाहते हैं, तो उसका उपाय हो सकता है, लेकिन यदि गंजापन सर पर किसी भी जगह पर हो चुका है तो उस जगह पर वापस बाल उगाने का दावा बिल्कुल गलत है.
दवा लेते समय रहें सावधान
उन्होंने आगे यह भी कहा कि इन्हीं सब चीजों से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. इन्हीं सब दावों से लोगों को बचने की जरूरत है. वहीं, अंत में उनका यह भी कहना था कि उनका ट्रेया हेयर ट्रीटमेंट और टेस्ट से कोई लेना देना नहीं है और ना ही वह उसके किसी तरह से खिलाफ हैं, लेकिन लोगों में जागरूकता लाना उनका कर्तव्य है और ड्यूटी भी. इसलिए वह यह सब इनफॉरमेशन आए दिन लोगों को सोशल मीडिया पर न्यूज के माध्यम से देते रहते हैं.