क्या सनस्क्रीन लगाने से हो सकती है विटामिन D की कमी? इस बात में कितनी हकीकत, जानकर दंग रह जाएंगे

Last Updated:

Sunscreen and Vitamin D: सनस्क्रीन त्वचा को नुकसानदायक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाने के लिए जरूरी होती है. तमाम लोग धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाते हैं. सनस्क्रीन के कारण धूप में रहने के बावजूद विटामिन D की कमी होने का दावा भी किया जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक सनस्क्रीन विटामिन D की कमी का बड़ा कारण नहीं है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D के स्तर पर कोई खास असर नहीं पड़ता है.

Vitamin D Deficiency and Sunscreen: स्किन को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं. धूप में निकलने से पहले अधिकतर लोग सनस्क्रीन लगाना पसंद करते हैं. आजकल स्किन केयर रूटीन में सनस्क्रीन एक ज़रूरी हिस्सा बन चुका है. धूप से टैनिंग, झाइयों और स्किन कैंसर के खतरे को कम करने के लिए रोज सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है. हालांकि सूरज ने निकलने वाली अल्ट्रावॉयलेट किरणें जब हमारी स्किन पर पड़ती हैं, तो नेचुरल तरीके से विटामिन D बनाती हैं. ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल उठता है कि क्या रोज सनस्क्रीन लगाने से शरीर में विटामिन D की कमी हो सकती है?

हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक विटामिन D हमारे शरीर में तब बनता है, जब सूरज की अल्ट्रावॉयलेट (UVB) किरणें स्किन पर पड़ती हैं. यही किरणें स्किन में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को विटामिन D में बदलने का काम करती हैं. सनस्क्रीन का काम इन हानिकारक UV किरणों से स्किन को बचाना होता है. सनस्क्रीन UV किरणों को काफी हद तक ब्लॉक कर देती है. इसी वजह से यह माना जाता है कि सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. हालांकि रियल लाइफ में लोग इतनी सही मात्रा और इतने परफेक्ट तरीके से सनस्क्रीन नहीं लगाते कि UVB किरणें पूरी तरह ब्लॉक हो जाएं. इसके अलावा तमाम लोग रोज सनस्क्रीन भी नहीं लगाते हैं, जिससे विटामिन D के स्तर पर इसका कोई असर नहीं होता है.

एक ऑस्ट्रेलियन स्टडी में भी पता चला है कि कभी कभार सनस्क्रीन लगाने से लोगों के विटामिन D लेवल पर कोई असर नहीं पड़ता है. ऐसे में सभी को गलतफहमी से बचने की जरूरत है. विटामिन D की कमी के कई कारण होते हैं. घर के अंदर ज्यादा रहना, सुबह की धूप न लेना, प्रदूषण, डार्क स्किन, उम्र बढ़ना और डाइट में विटामिन D की कमी जैसे कई कारण इसकी वजह बनते हैं. अगर कोई व्यक्ति सनस्क्रीन नहीं भी लगाता, तब भी उसमें विटामिन D की कमी हो सकती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि तेज धूप या लंबे समय तक धूप में बाहर रहने पर सनस्क्रीन जरूर लगानी चाहिए, ताकि स्किन को नुकसान न पहुंचे.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सनस्क्रीन लगाने से सीधे तौर पर विटामिन D की कमी होना जरूरी नहीं है. सनस्क्रीन स्किन को गंभीर नुकसान से बचाने के लिए बेहद जरूरी है और इसे छोड़ना समझदारी नहीं है. अगर विटामिन D की कमी की आशंका हो, तो डॉक्टर की सलाह से धूप, डाइट और सप्लीमेंट्स के जरिए इसकी भरपाई की जा सकती है. विटामिन D शरीर के लिए जरूरी होता है और इसकी कमी से बचने की हर संभव कोशिश करनी चाहिए.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

क्या सनस्क्रीन लगाने से हो सकती है विटामिन D की कमी? इस बात में कितनी हकीकत

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *