Last Updated:
Lipstick for Dry Lips: अधिकतर लोग मानते हैं कि लिपस्टिक लगाने से होंठों की ड्राइनेस दूर हो जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है. अधिकतर लिपस्टिक लगाने से होंठ ड्राई हो सकते हैं. हालांकि कुछ हाइड्रेटिंग लिपस्टिक ड्राइनेस से राहत दिला सकती हैं. सही लिप केयर और लिप बाम का इस्तेमाल ही ड्राई और फटे होंठों का असली समाधान है. इस बारे में एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए.
Lipstick Good or Bad for Lips: ठंड के मौसम में ड्राइनेस की समस्या काफी परेशान करती है. अधिकतर लोगों के हाथ, पैर और होंठ सर्दियों में ड्राई होकर फटने लगते हैं. इससे बचने के लिए लोग कई स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग मानते हैं कि लिपस्टिक लगाने से होंठों की ड्राइनेस दूर हो सकती है. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नॉर्मल लिपस्टिक से ड्राई लिप्स की समस्या दूर नहीं हो सकती है. इसके बजाय लिप बाम और अन्य हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स लिप्स को ड्राइनेस और फटने से बचा सकते हैं. अगर आप भी लिपस्टिक को होंठों की ड्राइनेस के लिए फायदेमंद मानते हैं, तो आपको फैक्ट जान लेने चाहिए.
यूपी के GSVM मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया कि हर लिपस्टिक मॉइस्चराइजिंग नहीं होती है. बाजार में मिलने वाली ज्यादातर मैट और लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक होंठों से नमी खींच लेती हैं. इनमें मौजूद केमिकल्स और अल्कोहल होंठों को ज्यादा ड्राई बना सकते हैं. ऐसे में अगर पहले से होंठ फटे हुए हैं, तो लिपस्टिक लगाने से समस्या कम होने के बजाय बढ़ भी सकती है. लिपस्टिक ड्राइनेस को छुपा सकती है, लेकिन खत्म नहीं कर सकती हैं.
डॉक्टर ने बताया कि लिपस्टिक लगाने से होंठ ऊपर से स्मूद और रंगीन जरूर दिखते हैं, लेकिन अंदरूनी नमी की कमी बनी रहती है. यही वजह है कि लिपस्टिक हटाते ही होंठ पहले से ज्यादा रूखे महसूस होते हैं. असल में ड्राइनेस दूर करने के लिए होंठों को पोषण और हाइड्रेशन की जरूरत होती है. लिप बाम के बिना लिपस्टिक लगाना नुकसानदेह हो सकता है. अगर आप सीधे सूखे होंठों पर लिपस्टिक लगाते हैं, तो वह होंठों की ऊपरी परत को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में लिपस्टिक लगाने से पहले मॉइस्चराइजिंग लिप बाम जरूर लगाएं, ताकि होंठों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन सके.
एक्सपर्ट ने बताया कि आजकल कुछ लिपस्टिक होंठों को केयर भी कर सकती हैं. अब कई ब्रांड्स शीया बटर, विटामिन E और नारियल तेल जैसे इंग्रेडिएंट्स वाली लिपस्टिक भी बना रहे हैं. ऐसी लिपस्टिक होंठों को रंग देने के साथ-साथ थोड़ी नमी भी देती हैं. हालांकि इन्हें भी पूरी तरह ड्राइनेस का इलाज नहीं माना जा सकता है. फैक्ट यह है कि होंठों की ड्राइनेस का समाधान लिपस्टिक नहीं, सही केयर है. पर्याप्त पानी पीना, होंठों को बार-बार चाटने से बचना और रात में लिप बाम या नैचुरल ऑयल लगाना ज्यादा असरदार होता है. लिपस्टिक को सिर्फ मेकअप के रूप में इस्तेमाल करें, ड्राइनेस दूर करने के उपाय के तौर पर नहीं.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें