फोन कर दोस्त को बुलाया, फिर जिगरी के सीने में घोंपा चाकू, मेले में जलेबी खाने पर हुआ था विवाद

Last Updated:

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के गोरा बाजार थाना क्षेत्र के जैतपुरी में एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त की चाकू से हत्या कर दी. आरोपी ने अपने दोस्त को फोन करके बुलाया और ताबड़तोड़ हमला किया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है.

Zoom

Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के गोरा बाजार थाना क्षेत्र के जैतपुरी में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात हुई है, जिसमें एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त की चाकू से हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, आरोपी साजन झारिया ने अपने दोस्त कृष्णा उइके को फोन करके बुलाया और फिर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले मेले में हुई एक छोटी सी बहस का नतीजा है. बताया जा रहा है कि मेले में दोनों दोस्त जलेबी खाने गए थे, जहां उनके बीच विवाद हो गया था. इसी विवाद की पुरानी रंजिश ने आखिरकार हत्या जैसी खौफनाक घटना को जन्म दिया.

इस घटना के समय साजन ने कृष्णा के सीने में कई बार चाकू मारा. हमला इतना गंभीर था कि कृष्णा मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं, उसकी मौत हो गई. इस वारदात के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
गोरा बाजार पुलिस ने इस मामले में आरोपी साजन झारिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हत्याकांड के आरोपी साजन झारिया की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *