गांठ गोभी है सेहत का बेस्ट दोस्त… एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, तेजी से बढ़ाए इम्युनिटी; बीमारियों रहती है कोसो दूर

Last Updated:

Benefits of Cauliflower: आज के समय में जब लोग बीमारियों से बचाव के लिए प्राकृतिक और पोषण से भरपूर आहार की तलाश कर रहे हैं, ऐसे में गांठ गोभी एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है. यह सामान्य हरी या सफेद गांठ गोभी से बिल्कुल अलग मानी जाती है. इसके रंग के पीछे एंथोसाइनिन नामक तत्व होता है, जो इसे खास बनाता है. वैज्ञानिकों के अनुसार यह सब्जी सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मौजूद औषधीय गुण इसे सेहत के लिए बेहद लाभकारी बनाते हैं.

डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, पूसा के वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार यादव बताते हैं कि गांठ गोभी में विटामिन-C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है और मौसमी बीमारियों से बचाव करता है. वैज्ञानिकों के अनुसार इसमें पाए जाने वाले विशेष यौगिक ग्लूकोसिनोलेट्स कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक माने जाते हैं.

यही नहीं, इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे कब्ज और आंतों की गड़बड़ी को दूर करने में मदद करता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह सब्जी लाभकारी मानी जाती है क्योंकि यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में सहायक होती है.

वैज्ञानिक बताते हैं कि गांठ गोभी दिल की सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साथ ही इसमें विटामिन-A, विटामिन-C और कई आवश्यक मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. डॉ. राजीव कुमार यादव के अनुसार इसे सब्जी, सलाद और सांभर जैसे व्यंजनों में आसानी से शामिल किया जा सकता है.

नियमित सेवन से पाचन बेहतर होता है और शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है. कुल मिलाकर गांठ गोभी न केवल किसानों के लिए एक लाभकारी फसल है, बल्कि आम लोगों के लिए भी यह सेहत का खजाना साबित हो सकती है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *