16 जनवरी तक धनु राशि में होंगे चार ग्रह: सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र; शिक्षा, कानूनी और विदेशी मामलों से जुड़े विवाद हो सकते हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Four Planets Will Be In Sagittarius Until January 16th: Sun, Mercury, Mars, And Venus; Disputes May Arise Related To Education, Legal Matters, And Foreign Affairs.

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धनु राशि में इन दिनों सूर्य, मंगल और शुक्र एक साथ हैं। इन चार ग्रहों पर गुरु और शनि की नजर भी पड़ रही है। ग्रहों के इस योग का असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों के लोगों पर भी पड़ेगा। धनु राशि को धर्म, ज्ञान, शिक्षा, न्याय, नीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इन्हीं क्षेत्रों पर ग्रहों का विशेष प्रभाव पड़ेगा।

कैसा रहेगा असर ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार सूर्य-मंगल की युति तेज, ऊर्जा और तुरंत फैसले लेने की प्रवृत्ति बढ़ाती है। वहीं शुक्र साथ होने से बातचीत, समझौते, रिश्तों और कूटनीति का पक्ष भी मजबूत होता है। इस पर गुरु की नजर नैतिकता और सही दिशा की तरफ ले जाती है, जबकि शनि नियम, अनुशासन और जिम्मेदारी का दबाव बढ़ाता है। अंतर्राष्ट्रीय वैदिक ज्योतिषी हेमंत कासट के अनुसार यह समय शक्ति और इच्छा के साथ विवेक और जिम्मेदारी रखने का है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले बाद में भारी पड़ सकते हैं, वहीं सोच-समझकर उठाया कदम लंबे समय का फायदा दे सकता है।

किन मामलों में ज्यादा हलचल की संभावना इस गोचर के दौरान कानून-नियम, न्याय व्यवस्था, शिक्षा, धार्मिक संस्थाएं, शासन-प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय रिश्तों से जुड़े मुद्दे चर्चा में रह सकते हैं। कई जगह फैसले कड़े नियमों के साथ लिए जा सकते हैं और विचारधाराओं को लेकर बहस भी तेज हो सकती है।

12 राशियों पर कुछ ऐसा असर होने की संभावना है

मेष: भाग्य और दूर यात्रा के योग; गुस्सा और जिद पर कंट्रोल रखें। वृष: अचानक बदलाव और आर्थिक पुनर्गठन; लेनदेन पारदर्शी रखें। मिथुन: शादी, साझेदारी में बातचीत बढ़ेगी। शब्द संभालें वरना मतभेद बढ़ेंगे। कर्क: काम और सेहत पर दबाव; अनुशासन से स्थिति संभलेगी। सिंह: प्रेम, शिक्षा, संतान और क्रिएटिविटी में तेजी; अहंकार से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कन्या: घर-परिवार, जमीन-जायदाद और मानसिक शांति के मुद्दे; भावुक फैसलों से बचें। तुला: कम्युनिकेशन, लेखन, मीडिया में बढ़त; वाणी मधुर रखें। वृश्चिक: धन, वाणी और परिवार पर असर; निवेश सोच-समझकर करें। धनु: व्यक्तित्व और सोच में बदलाव; आत्मविश्वास बढ़ेगा, संयम जरूरी। मकर: एकांत, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक रुझान; तनाव और छुपे विरोध से सावधानी। कुंभ: दोस्त, संगठन और नेटवर्क बढ़ेगा; बड़े लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ेंगे। मीन: करियर और प्रतिष्ठा का निर्णायक समय; सही फैसलों से सफलता के योग।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *