रोज कितना पनीर खाने से हड्डियां हो जाएंगी मजबूत? एक्सपर्ट से जानें सही मात्रा, सेहत बनेगी बेहतर

Last Updated:

Daily Paneer Intake for Bones: हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम से भरपूर फूड्स खाने चाहिए. पनीर को कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. पनीर खाने से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं और मसल्स भी हेल्दी रहती हैं. एक्सपर्ट के अनुसार रोज 50 से 100 ग्राम पनीर का सेवन करने से हड्डियों की सेहत बेहतर बनी रहती है.

ख़बरें फटाफट

रोज 50 से 100 ग्राम पनीर खाने से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं.

Is Paneer Good for Your Bones: हमारे शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए हड्डियों को हेल्दी होना जरूरी है. हड्डियां हमारे शरीर का आधार होती हैं और इन्हें मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए. आजकल खराब खान-पान, कैल्शियम की कमी और बिना फिजिकल एक्टिविटी वाली लाइफस्टाइल के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में पनीर एक ऐसा फूड है, जिसे भारतीय डाइट में सुपरफूड माना जाता है. पनीर न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह कैल्शियम, प्रोटीन और फॉस्फोरस से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि पनीर में हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन पाया जाता है, जो हड्डियों और मसल्स की मजबूती के लिए जरूरी है. पनीर में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं, जो हड्डियों की डेंसिटी को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. एक स्वस्थ वयस्क के लिए रोज 50 से 100 ग्राम पनीर का सेवन पर्याप्त माना जाता है. यह मात्रा शरीर को जरूरी कैल्शियम और प्रोटीन देती है. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी यह मात्रा सुरक्षित मानी जाती है. अगर पहले से कोई बीमारी है, तो पनीर खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.

डाइटिशियन की मानें तो नियमित रूप से सही मात्रा में पनीर खाने से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है. कैल्शियम और प्रोटीन का कॉम्बिनेशन हड्डियों को टूटने से बचाता है और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली कमजोरी को धीमा करता है. खासतौर पर महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हड्डियों की सेहत बनाए रखने में पनीर मददगार साबित हो सकता है. पनीर अगर सही मात्रा और संतुलित डाइट के साथ खाया जाए, तो यह हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को स्वस्थ रखने में बेहद फायदेमंद है. हालांकि पनीर का सेवन भी लिमिट में ही करना चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट ने बताया कि पनीर सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. हाई कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर, मोटापा या लैक्टोज इन्टॉलरेंस वाले लोगों को ज्यादा पनीर खाने से बचना चाहिए. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि फुल-फैट पनीर की जगह लो-फैट या घर पर बना ताजा पनीर बेहतर विकल्प हो सकता है. आजकल बाजार में मिलने वाले पनीर में मिलावट भी होती है, ऐसे में पनीर खाने से पहले उसकी शुद्धता की जांच भी जरूर करें.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

रोज कितना पनीर खाने से हड्डियां हो जाएंगी मजबूत? एक्सपर्ट से जानें सही मात्रा

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *