Last Updated:
आयुर्वेद में गर्म पानी पीने को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है. यह न सिर्फ पाचन शक्ति को बढ़ाता है, बल्कि पेट में जलन, अफारा, गले की जलन, शरीर में दर्द और मोटापा जैसी कई सामान्य समस्याओं में राहत प्रदान करता है. नियमित रूप से गुनगुना पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, मेटाबॉलिज्म सुधरता है और अनेक तरह की बीमारियों से बचाव होता है.
सहारनपुर. पानी हमारे जीवन के लिए अनिवार्य है, और खासकर गर्म या गुनगुना पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार गर्म पानी पीने से शरीर में पनपने वाली कई समस्याओं में राहत मिलती है, जैसे पेट में जलन, अफारा, कब्ज, मोटापा, गले की खराश, जोड़ों का दर्द और बलगम की समस्या.
यह पाचन शक्ति बढ़ाकर मेटाबॉलिज्म को सुधारता है, शरीर को डिटॉक्स करता है, रक्त संचार में सुधार लाता है और त्वचा में निखार भी लाता है. सुबह खाली पेट या भोजन के बाद गुनगुना पानी पीना स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है.
जानिए पानी पीने के फायदे
आयुर्वेदिक चिकित्सालय के बीएएमएस, एमडी डॉक्टर हर्ष ने बताया कि गर्म पानी पीने के कई फायदे हैं.
1) दीपनं: पाचन शक्ति को मजबूत करता है.
2) पाचनं: शरीर में जमा टॉक्सिन्स को दूर करता है.
3) कण्ठयं: गले के लिए लाभकारी, विशेषकर गायकों और वक्ताओं के लिए.
4) लघूष्णं: पचने में आसान और पेट की भारीपन को कम करता है.
5) बस्तिशोधनम्: यूरिनरी ब्लैडर को साफ करता है.
इन बीमारियों में भी फायदेमंद
इसके अलावा हिचकी, पेट फूलना, कफ और नए प्रकार का बुखार या खांसी जैसी समस्याओं में भी गर्म पानी बेहद फायदेमंद है. आयुर्वेद के अनुसार, यह शरीर की कई बीमारियों से बचाव करता है और रोजाना सेवन से स्वास्थ्य में सुधार आता है. गुनगुना पानी पीना न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि पाचन, गला, जोड़ों और त्वचा की देखभाल में भी रामबाण साबित होता है.
About the Author
पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें